newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Health

मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में मुख्यमंत्री ने किया ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन

मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में मुख्यमंत्री ने किया ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में बुद्धा ऑपरेशन थियेटर कॉम्प्लेक्स का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जानेवाली स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका विशेष ख्याल रखें कि यहां पर चिकित्सकों, अस्पतालकर्मियों और भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने कहा कि लोगों को चिकित्सा के लिए अब मजबूरी में बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए पूरे बिहार में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। यहां पर किसी प्रकार की समस्या हो तो उसका तेजी से निराकरण करें। यहां बहुत अच्छा काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाजरत सुनीता देवी को बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी। मुख्यमंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में नर्सिंग छात्रावास के शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास भी किया एवं रिमोट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर भर्ती मरीजों को हर प्रकार की सुविधा मिले, चिकित्सकों एवं अस्पतालकर्मियों के आवासन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।

मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में मुख्यमंत्री ने किया ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में निर्माणाधीन सेंटर फॉर कैंसर एपिडिमियोलॉजी यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्माणाधीन एपिडिमियोलॉजी यूनिट की उपयोगिता एवं यहां मरीजों को दी जानेवाली स्वास्थ्य संबंधी सुविधा के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कैंसर एपिडिमियोलॉजी यूनिट को बंकरनुमा बनाया जा रहा है जिसकी दीवारें काफी मोटी हैं ताकि कैंसर पीड़ित मरीजों को दी जानेवाली थेरेपी का दुष्प्रभाव बाहर न पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अंदर पूर्ण कराएं। आज नर्सिंग छात्रावास का भी शिलान्यास किया गया है, उसका भी निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराएं ताकि वह जल्द.से.जल्द बनकर तैयार हो जाए। यहां आवासीत छात्रों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो, इसको ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराएं।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो भी निर्माण कार्य चल रहा है वह इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। अब इलाज के लिए लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज का भी विस्तार करेंगे। यहां बेडों की संख्या बढ़ाकर 2500 की जाएगी। यहां पर सारा काम सोच-विचार कर किया जा रहा है ताकि लोगों को सुविधा मिले। पहले भी आकर हम यहां का सारा काम देख चुके हैं। जब काम पूर्ण हो जाएगा तब फिर आकर हम इसे देखेंगे। हो सके तो आपलोग भी यहां पर हो रहे विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताइए। राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी बेहतर काम हो रहा है, इसके बारे में भी लोगों को बतायें। मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से मदद दी जाती हैं ताकि गरीब-गुरबा तबकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मुजफ्फरपुर के गायघाट में नाव हादसे को लेकर पूछे गए पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुःखद है। राहत एवं बचाव कार्य को लेकर हमने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।

मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में मुख्यमंत्री ने किया ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में संचालित मॉडुलर हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने वहां इलाजरत मरीजों से मिल रही चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। शिशु गहन चिकित्सा इकाई सह अनुसंधान केंद्र के विभिन्न वार्डों का मुआयना कर मुख्यमंत्री ने इलाजरत बच्चों से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। शिशु गहन चिकित्सा इकाई सह अनुसंधान केंद्र के चौथे तल्ले पर अवस्थित सेमिनार हॉल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में होमी भाभा कैंसर अस्पताल की प्रोग्रेस रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण मुख्यमंत्री के समक्ष दिया गया। प्रस्तुतीकरण में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की चहारदीवारी, मॉड्यूलर हॉस्पिटल, ओपीडी, कीमोथेरेपी, आईपीडी, सर्जिकल सर्विसेज, पेशेंट कंसल्टेशन, मिलनेवाली वित्तीय सहायता सहित अन्य उपलब्ध सुविधाओं का एवं मरीजों को दी जानेवाली चिकित्सा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रस्तुतीकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को बताया कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल द्वारा बिहार के सभी 38 जिलों में नौ लाख लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। बिहार में विभिन्न जगहों पर कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है। कहीं भी कैंसर पीड़ित मरीजों को दो घंटे की दूरी के अंदर इलाज शुरू करने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है ताकि ससमय उनका इलाज शुरू हो सके। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर कैंसर के प्रति अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया जा रहा है। कैंसर स्क्रीनिंग का फायदा यह होता है कि इससे दो तिहाई कैंसर मरीज शुरुआती दौर में ही डिटेक्ट हो जाते हैं जिससे उनके इलाज में आसानी होती है। मुजफ्फरपुर के 50 किलोमीटर के एरिया में रहनेवाले एडवांस कैंसर से पीड़ित मरीजों के घर पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Related posts

Surya Hospitals celebrates World Autism Awareness Day with specially abled individuals

Newsmantra

Three Tips You Should Know for Breast Cancer Awareness Month

Newsmantra

Smile Through the Storm: How Hormones Can Affect Your Oral Health and What to Do About It – Dr Chaitali Doshi, BDS, PGCE (Root Canal Specialist) Founder/Partner at Beaming Smiles Dental Clinic

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More