newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपको भविष्य की ओर देखना चाहिए

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
Horoscope Today
आज का राशिफल 1 अगस्त दिन शनिवार को शुक्र का प्रवेश मिथुन राशि में हुआ है। चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों का संयोग महीने के पहले दिन किन-किन राशियों पर मेहरबान हो रहा है। आइए देखें क्या कहते हैं आपके सितारे….
महीने का पहला दिन आपके लिए शुभ संदेश लेकर आया है। बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आज आप राहत पा सकते हैं। भाग्य की अनुकूलता से आपको नौकरी, कारोबार में खुशी और प्रगति मिलेगी। कोई कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा भी आज करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
राशि स्वामी शुक्र का आज राशि परिवर्तन हुआ है। महीने के पहले दिन ही हुए इस बदलाव से आपको कुछ शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। शाम के समय किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करने में धन खर्च होगा। भाग्य 74 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।
मिथुन:
आपकी राशि में आज शुक्र का प्रवेश हुआ है। आज का समय आपके लिए उन्नतिदायक रहेगा। बुद्धि और अनुभव से आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन के कुछ कार्य भी आज बन सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि अपनी उपलब्धियों का जिक्र सभी से ना करें, बाद में परेशानी हो सकती है। भाग्य 80 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।
कर्क:
आज पारिवारिक कारणों से आप चिंतित रह सकते हैं। भाई-बहनों से संबंधित विषयों को लेकर आज परेशानी भी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। पुरानी यादों को सोचकर आप मुस्कुराएंगे। पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थिति को समान्य बनाए रखने के लिए आपको परिश्रम और लगन से काम करना होगा। बड़े फैसले आज टाल दें, मन अशांत रह सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। बिजली उपकरणों से खिलवाड़ ना करें, नुकसान हो सकता है। जोखिम से बचें। भाग्य 52 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज आपकी राशि के स्वामी बुध के साथ शुक्र का संयोग हुआ है। ऐसे में आज आप शौक-मौज के प्रति अधिक आकर्षित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं या नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
भाग्य स्थान में शुक्र का प्रवेश हुआ है। आज आपको बहुत ही गंभीरता पूर्वक कोई निर्णय लेना चाहिए, बातचीत में संभलकर शब्दों का प्रयोग करें। बुद्धिमानी और चतुराई से आप विषय स्थितियों को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं। लव लाइफ में आपका नया अंदाज रोमांच पैदा करेगा। महिलाएं किचन में कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आलस्य और मानसिक दुर्गुणों को हावी ना होने दें। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
महीने का पहला दिन आपके लिए खुशी और आनंद लेकर आया है। कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन इसे हावी ना होने दें। किसी पुरानी समस्या का आज निदान हो सकता है। अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। भाग्य 93
धनु:
आज आपको भविष्य की ओर देखना चाहिए, नए लोगों से संपर्क बनेंगे जिनसे दूरगामी फायदा मिल सकता है। कहीं अगर आपका पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास और योग्यता से कोई कठिनाई काम भी आज सफल हो सकता है। शिक्षा के मामले में दिन शुभ रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है, मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के काम भी आपके हाथों संपन्न हो सकता है। कुछ खरीदना या बेचना चाह रहे हैं तो आज इस मामले में दिन अनुकूल है। मित्रों संग मनोरंजक पल बिताएंगे। मातृ पक्ष से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कोई अच्छी खबर भी शाम तक मिल सकती है। भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।
कुंभ:
सितारे आज वरिष्ठजनों और अधिकारियों से लाभ का संकेत दे रहे हैं। आज छुट्टी पर हैं तो समय को आलस में ना बिताएं, आज दिन अपनी चाहतों को हासिल करने का है, प्रयास करें। आयात-निर्यात के काम से जु़ड़े लोगों को आज फायदा हो सकता है। दूर रह रहे भाई-बहनों से संपर्क हो सकता है। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
राशि से दसवें घर में बना गजकेसरी योग आज भी आपके लिए लाभप्रद रहेगा। ज्ञान बुद्धि का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग खुलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, सेहत के मामले में कोई जोखिम ना लें। सलाह है कि विवाद वाले विषयों से दूर रहें। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

आज किस्मत आप पर मेहरबान है

Newsmantra

Celebrate Onam with Authentic Flavours of Kerala at 3 Spices, DoubleTree by Hilton Pune-Chinchwad

Newsmantra

Bollywood celebrities including Deepika’s name in drug connection

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More