newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

एनसीएल सीएसआर के तहत बनवाएगा मॉडल वृद्धाश्रम वाराणसी में 100 बेड के वृद्धाश्रम में मिलेंगी आधुनिकतम घर जैसी सुविधाएं

एनसीएल सीएसआर के तहत बनवाएगा मॉडल वृद्धाश्रम वाराणसी में 100 बेड के वृद्धाश्रम में मिलेंगी आधुनिकतम घर जैसी सुविधाएं

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(एनसीएल) वाराणसी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अपनी सीएसआर गतिविधियों के तहत एक मॉडल वृद्धाश्रम बनवाएगी।

100 बेड की क्षमता व आधुनिकतम घर जैसी सुविधाएं से युक्त इस वृद्धाश्रम हेतु एनसीएल ने उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग से शुक्रवार को एक एमओयू साइन किया है।  8500 वर्गफीट भूमि पर वरिष्ठ नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्धाश्रम मेंपौष्टिक आहार, मनोरंजन, दैनिक उपयोग की सामग्री एवं एक्टिव एजिंग के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा फिजियोथेरेपी सेंटर, एक्टिविटी हॉल, योग एवं व्यायाम हेतु खुला लॉन, वातानुकूलित कमरे, पैलेटिव केयर यूनिट जैसी चिकित्सा सुविधाएं भी दी जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, उo प्रo  श्री असीम अरुण, डॉ. हरिओम, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, एनसीएल से जनरल मैनेजर (सीएसआर) श्री एम. के. चंदेल, समाज कल्याण विभाग से श्री आर के सिंह, संयुक्त निदेशक एवं अन्य मौजूद रहे।

Related posts

D M R C decided to rename the HUDA City Centre Metro station as Gurugram City Centre, Gurugram

Newsmantra

REC SIGNS FOREIGN CURRENCY TERM LOAN AGREEMENT FOR USD 100 MILLION WITH EXIM BANK

Newsmantra

Reconditioned Sinter Screen Handed Over to SP-II by Mechanical Shop of SAIL, RSP

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More