newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Govt. Mantra

मप्र सरकार छात्रों के विदेश में पढ़ने के सपने को कर रही है पूरा

mp students study abroad

भोपाल। युवा कहीं का भी हो किसी वर्ग का हो उसका सपना खुले आकाश में उड़ान भरने की होती है, कई बार आर्थिक संकट के चलते वह सपनों को पूरा नहीं कर पाता, मगर मध्य प्रदेश सरकार ऐसे युवाओं के सपनों को पंख देने का काम कर रही है। विदेश में पढ़ने की इच्छा और योग्यता रखने वालों के लिए राज्य की एक योजना मददगार हो रही है ।

राज्य सरकार द्वारा ऐसे विद्याथियों (जो विदेश स्थित किसी बड़े प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान में दाखिला लेकर पढ़ना चाहते हैं) को प्रोत्साहन देने के लिये विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में होनहार विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन के लिये पात्रतानुसार छात्रवृत्ति दी जाती है। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2003-04 से वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में (10 सितम्बर 2024 तक) इस योजना के अंतर्गत 70 विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है। योजना का लाभ पाकर अब तक 62 विद्यार्थी विदेश अध्ययन के लिये प्रस्थान कर चुके हैं। इनमें से अधिकांश विद्यार्थी विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर स्वदेश लौट चुके हैं।

योजना के तहत वित्त वर्ष 2003-04 में एक, 2004-05 में दो, 2005-06 में दो, 2006-07 में चार, 2007-08 में पांच, 2009-10 में एक, 2010-11 में एक, 2012-13 में एक, 2014-15 में तीन, 2015-16 में तीन, 2016-17 में चार, 2017-18 में तीन, 2018-19 में छह 2019-20 में चार, 2020-21 में दो, 2021-22 में छह, 2022-23 में आठ एवं वर्ष 2023-24 में छह विद्यार्थी उच्च अध्ययन के लिये विदेश भेजे गये।

योजना में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में चयनित एक-एक विद्यार्थी तथा वर्ष 2024-25 में चयनित छह विद्यार्थियों को उनके द्वारा चाहे गये संस्थानों में उच्च शिक्षा अध्ययन के लिये विदेश भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

500 MWe Prototype Fast Breeder Reactor at Kalpakkam Achieves First Criticality

Newsmantra

Delhi–Meerut Namo Bharat Corridor Marks Major Milestone in Urban Mobility

Newsmantra

Swachh Bharat Mission achieved major progress in Rural areas

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More