newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Govt. Mantra

ग्वालियर में बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफट करने हैदराबाद से बुलाना पड़ा एनडीआरएफ का दल

gwalior floods rescue ndrf

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई बारिश से जलभराव और जल स्तर बढ़ने से विकट स्थिति निर्मित हो गई है। बड़ी संख्या में लोग पानी से घिर गए है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है और हैदराबाद से एनडीआरएफ का दल बुलाना पड़ा है ।

ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के ग्राम सेंकरा व डबरा कस्बे में चारों ओर जल भराव होने से फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए हैदराबाद से वायुसेना के विशेष विमान से एनडीआरएफ का 60 सदस्यीय दल ग्वालियर के लिए रवाना हो गया है। ग्वालियर विमान तल से यह दल दो टीमों में बंटकर हेलीकॉप्टर द्वारा लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम करेगा। ग्राम सेंकरा में राहत व बचाव कार्य के लिए तीन हेलीकॉप्टर भी रवाना हो चुके हैं।
कलेक्टर  रुचिका चौहान ने सेंकरा ग्राम में चारों ओर पानी भरने से बने टापू पर फंसे लोगों की जानकारी मिलने पर बुधवार की रात को हैदराबाद से एनडीआरएफ की टीम भेजने के लिए संपर्क किया था। कलेक्टर कलेक्टर चौहान ने बताया कि सेंकरा व डबरा में जिला प्रशासन की टीमें मौजूद हैं और जलभराव में फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। हैदराबाद की टीम पहुंचने पर जल्द से जल्द इन लोगों को रैस्क्यू कर लिया जाएगा। जिले के विभिन्न स्थानों से  एसडीआरएफ के सहयोग से लगभग 325 लोगों को सुरक्षित रूप बाहर निकालकर राहत कैंपों में पहुंचाया गया है। सभी राहत कैंपों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य पदार्थ व दवाएं उपलब्ध हैं।

Related posts

Every 50 days new airport coming up in India, says Civil Aviation Minister Naidu

Newsmantra

25 AAI airports earmarked for leasing by 2025 as per National Monetization Pipeline

Newsmantra

India Creates Guinness World Record with 2.5 Lakh AI Responsibility Pledges in 24 Hours

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More