newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Research and Education

हर क्षेत्र में टैलेंट का समुंद्र है हमारा गुरुग्राम: डा. डीपी गोयल

हर क्षेत्र में टैलेंट का समुंद्र है हमारा गुरुग्राम: डा. डीपी गोयल

-राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में टैलेंट शो में कही यह बात
-मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल

गुरुग्राम। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में टैलेंस शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। महाविद्यालय प्रांगण पहुंचने पर प्रिंसिपल मधु अरोड़ा व प्राध्यापकों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य, स्टाफ के साथ एनसीसी कैडेट्स की अगुवाई में वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

टैलेंट शो में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सुंदर, आकर्षक चीजों का निर्माण किया। सुंदर रंगोली सजाई तो भव्य इंडिया गेट का मॉडल भी बनाया। गीत, संगीत, नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम मेंं समां बांध दिया। इस दौरान गीतिका, कृष्णा मल्हान, राजेश कुंडू, सुरेंद्र कुमार, संजय कत्याल, सुमन अहलावत, मीनू शर्मा व अन्य शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद रहे।

विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर डा. डीपी गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं कि हमारा गुरुग्राम हर क्षेत्र में टैलेंट का समुंद्र है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलात्मक कार्यक्रम, खेल, शिक्षा में तो हमारे बच्चे, युवा बेहतरीन प्रदर्शन करते ही हैं, साथ ही में पुलिस, सेना में भी हमारे युवाओं की जांबाजी है। विद्यार्थियों का अनुशासन और उनकी प्रतिभा पर डा. डीपी गोयल ने कहा कि यह सब महाविद्यालय के अनुभवी स्टाफ मेंबर्स की मेहनत का परिणाम है। कलात्मकता के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा का जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिभा में निखार होना जरूरी है। जीवन में हम किसी भी क्षेत्र में अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ सकते हैं। डा. डीपी गोयल ने कहा कि टैलेंट सबमें होता है। उसको उभारने में मदद करनी चाहिए। युवाओं को जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। आत्मनिर्भरता आज के समय में बहुत जरूरी है। संस्कार, सेवा की भावना हर किसी में होनी चाहिए। टैलेंट को उभारना, जॉब प्लेसमेंट, स्किल डेवेलपमेंट शिक्षण संस्थान करें। अच्छी संगत, सेहत का ध्यान, बड़ों का सम्मान, भगवान का स्मरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सफल व्यक्तियों का सदा अनुसरण करें। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी का खिताब जीतकर आए ऐल्विश यादव समेत वे सभी युवा हमारे प्रेरणा स्रोत होने चाहिए, जिन्होंने कम उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों, अपनी सेनाओं पर सदा गर्व करना चाहिए। उन्होंने शहीद हुए सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारे सैन्य अधिकारी, कर्मचारी सदा अपनी बहादुरी का परिचय देते हैं। कायर पाकिस्तान छिपकर वार करता है, हम सीना तानकर दुश्मन को जवाब देते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जहां कहीं भी हम सैनिकों को देखें, उन्हें सेल्यूट करना ना भूलें। ऐसा करके हम उस सैनिक और देश के प्रति सम्मान करेंगे।

Related posts

SIIC, IIT Kanpur Breaks Ground by Crossing 500 Startup Incubation Mark

Newsmantra

St. George’s University Doctors Offer Insider Tips on How to Study in Medical School

Newsmantra

Greenwood High Hosts High-Performance Multi-Sport Summer Programme with Global Coaching Talent 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More