newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

विधायक सुधीर सिंगला ने रुकवाई पंचायत भवन में वेंडर्स की दुकानों में तोडफ़ोड़

विधायक सुधीर सिंगला ने रुकवाई पंचायत भवन में वेंडर्स की दुकानों में तोडफ़ोड़

-विधायक ने इस विषय पर मंत्री से भी की बात

गुरुग्राम। पंचायत भवन में वेंडर्स की दुकानों में तोडफ़ोड़ को लेकर वेंडर्स ने विधायक सुधीर सिंगला से मुलाकात की। इस दौरान वेंडर्स ने अपनी समस्या विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने मौके पर ही मंत्री से बात की और तोडफ़ोड़ रुकवाई।

पंचायत भवन परिसर में काफी वेंडर, टाइपिस्ट हैं। यहां बनी दुकानों में पिछले कुछ दिनों से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा रही है। इससे वेंडर्स का काम प्रभावित हो रहा है। रोजाना तोडफ़ोड़ का डर इन्हें सता रहा है। यहां से हजारों लोगों की रोजी-रोटी चलती है। अगर दुकानों को तोड़ दिया जाता है तो सभी के काम ठप हो जाएंगे। वेंडर्स की इस समस्या पर विधायक सुधीर सिंगला ने मंत्री से बात की। उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। विधायक और मंत्री के आदेशों पर तुरंत प्रभाव से तोडफ़ोड़ को रोक दिया गया।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार रोजी, रोटी, रोजगार देने वाली सरकार है। किसी की रोजी-रोटी नहीं छीनती। सरकारी और निजी क्षेत्र में सरकार ने लाखों युवाओं को रोजगार दिया है। पंचायत भवन की दुकानों में अपनी रोजी-रोटी कमाने वालों का ऐसे स्थान नहीं छीना जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने काम शुरू करने वालों को सरकार हर सहायता प्रदान करती है। नगर निगम भी वेंडर के लाइसेंस देकर युवाओं को अपने काम शुरू करने में मदद करता है। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हरियाणा विकासशील प्रदेश है। यहां हर जिले में युवाओं को उनके घर के निकट ही रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने काम किए हैं। उद्योग लगाने के लिए पूंजी निवेश भी खूब हुआ है।
इस दौरान सुरेंद्र ङ्क्षसह एडवोकेट, भगत सिंह, प्रवीन यादव एडवोकेट, सुशील कुमार एडवोकेट, सतबीर, आजाद सिंह, राम ङ्क्षसह, यशपाल, महिन्द्र ङ्क्षसह नोटरी, राम निवास नोटरी, चंद्रपाल यादव एडवोकेट, संदीप एडवोकेट, हवा सिंह सोनी, ब्रिजेश एडवोकेट, ब्रह्म, बिरजू, रविेंद्र, स्टाम्प वेंडर नीलम, चिराग, राजा, महेश कुमार, राजबीर सिंह एडवोकेट, केएम भारद्वाज, विजय अग्रवाल, सुनील कुमार, अनिल कुमार, महेंद्र वर्मा, रविंद्र नागर समेत काफी सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

UP Witness Over 60% Voter Turnout

Newsmantra

44,059 Fresh COVID-19 Cases

Newsmantra

All-party meet on Sunday

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More