newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

एनडीए की तरफ झुकाव के सवाल पर भड़के मुख्यमंत्री, कहा-फालतू बात क्यों करते हैं

एनडीए की तरफ झुकाव के सवाल पर भड़के मुख्यमंत्री, कहा-फालतू बात क्यों करते हैं

पटना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राजेन्द्र नगर रोड नम्बर-3 स्थित पार्क में सोमवार को आयोजित राजकीय समारोह में पंडित जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने एनडीए की तरफ झुकाव को लेकर सवाल पूछे तो मुख्यमंत्री ने अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं। हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती समारोह में आप शामिल हुए, लेकिन उनकी पार्टी के लोग शामिल नहीं हुए। पत्रकारों के इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पहले साथ थे, लेकिन आज इस कार्यक्रम में नहीं आए तो वे जानें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को लेकर जो चीज पहले से सरकार की ओर से तय की हुई है, उसमें सबलोग आते हैं। हम तो सबकी इज्जत करते हैं, सबका सम्मान करते हैं। हम सबलोगों के लिए काम कर रहे हैं। आगे भी हमलोग विकास का काम यूं ही करते रहेंगे। हम बार-बार कहते हैं कि हम पत्रकारों के पक्षधर हैं।

एनडीए की तरफ झुकाव के सवाल पर भड़के मुख्यमंत्री, कहा-फालतू बात क्यों करते हैंइसी दौरान पत्रकारों ने उनसे एनडीए की तरफ झुकाव को लेकर सवाल पूछे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं। हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। आपकी पार्टी के नेता महेश्वर हजारी ने आपको पीएम मैटेरियल बताया है, पत्रकारों के इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैं सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगा हुआ हूं। ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक कब होगी और आगे की रणनीति क्या होगी? इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कमेटियां बन गई है, मीटिंग हो रही है। हम इस काम में उनलोगों को सुझाव दे रहे हैं, सभी लोग लगे हुए हैं। आगे सबकुछ तय कर लिया जाएगा। खुसरूपुर में दलित महिला के साथ हुई घटना से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के साथ भी कोई घटना होती है तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। कोई भी गड़बड़ करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार की जगह सोमवार को कैबिनेट बुलाई गई है, इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट की बैठक कल होनी थी, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी को बाहर जाना है। इसलिए आज ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और कोई विशेष बात नहीं है। जाति आधारित गणना की रिपोर्ट कब सार्वजनिक की जाएगी? इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह काम लगभग पूरा कर लिया गया है। रिपोर्ट तैयार होते ही पब्लिश कर दिया जाएगा। आपके जाने के बाद भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि समय पर आने में क्या ऐतराज था, जिसको जो मन में है करे, मुझे इससे क्या लेना-देना।

Related posts

“Meri Sarkar Mera Abhiman” Campaign Launched in Capital

News Mantra

GOVERNOR INVITES UDDHAV TO TAKE OATH AS CM ON 28TH NOV 5PM

Newsmantra

Nirmala Sitharaman is expected to announce further relief measures

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More