newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

लाभ के नए स्रोत दिखाई देंगे मेष:

दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। पूर्व नियोजित यात्रा से परहेज करें। मध्याह्न के बाद सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा। लाभ के नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। भाग्य 65% साथ देगा।
वृषभ:
आज पूरा दिन मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ आपको अवश्य मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पद लाभ के संयोग बनेंगे। व्यापार में प्रगति के योग बने हुए हैं। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य के साथ आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगी। पुत्र एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं। आज आपको अच्छा खाना नसीब होगा। भाग्य 60% साथ देगा।
कर्क:
भाग्य का आज भरपूर असर दिखेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें। सक्रिय होकर कार्य करें और लाभ अवश्य मिलेगा। नौकरी में आपके अधिकारी खुश रहेंगे। प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी। परिजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य 72% साथ देगा।
सिंह:
जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, सचेत होकर कार्य करें। आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें। नए संबंध तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। आज पैसों की तंगी हो सकती है। भाग्य 55% साथ देगा।
कन्या:
शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। आज आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
तुला:
आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे। परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। विचारों की अधिकता से मन विचलित रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। भाग्य 72% साथ देगा।
वृश्चिक:
बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके बहुत से कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भाग्य 78% साथ देगा।
धनु:
खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। संपत्ति से संबंधित प्रश्नों के विषय में मन परेशान हो सकता है। आज कोई यात्रा न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक धनखर्च हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।
मकर:
नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक संबंधों से आप नरम हो सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। आध्यात्मिक कार्य सफल होंगे। भाग्य 72% साथ देगा।
कुंभ:
आज ग्रह चाल आपको लाभान्वित होने का मौका प्रदान कर रही है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी और चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। सगे-संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने-फिरने का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। भाग्य 70% साथ देगा।
मीन:
पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद ना हो ध्यान रखें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा। भाग्य 62% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा

Newsmantra

गृहस्थ आश्रम ही सबसे बड़ा आश्रम: स्वामी ब्रह्मेंद्रानंद सरस्वती

Newsmantra

Shriram Bharatiya Kala Kendra presents the ‘Sumitra Charat Ram Award’ for Lifetime Achievement 2023 to Padmashri Mrs. Shobha Deepak Singh

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More