newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है

मेष:
4 मार्च बुधवार को चंद्रमा का संचार बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। अपनी राशि से बारहवें स्थान में संचार करते हुए चंद्रमा आज मिथुन राशि वालों को शुभ फल प्रदान कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों इन्हें राहत मिलेगी। अन्य राशि वालों के लिए नौकरी, व्यापार एवं जीवन के दूसरे मामलों में दिन कैसा रहने वाला है जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…. मेष राशि वालों के लिए आज दिन की शुरुआत शानदार होगी। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। यात्रा में लाभ होगा और भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। तीर्थ दर्शन से मन प्रसन्न होगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। भाग्‍य आज 88 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में आज तेजी रहेगी, लाभ बढ़ेगा। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य 85% तक साथ देगा।
मिथुन:
आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यवसायियों को धन लाभ होगा। नौकरीपेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखें। भाग्य 85% साथ देगा।
कर्क:
खर्च के योग बन रहे हैं, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, यात्रा से परहेज करें। आज किसी बात पर लड़ाई हो सकती है। बेहतर होगा कि समय रहते खुद को ऐसे विवादों से दूर कर लें, तो ही समझदारी है। वरना आगे भी आपको परेशान होना पड़ सकता है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की सम्भावनाएं हैं। मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति के विशेष योग है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य 80% साथ देगा।
कन्या:
कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य दो दिन बाद अथवा लिया गया निर्णय आपको पूर्ण सफलता दिलाएगा। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। जोखिम से बचकर रहें। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। भाग्य 75% साथ देगा।
तुला:
भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है। कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। धन लाभ के प्रबल योग हैं और कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। भाग्य 82% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज यात्रा करने से परहेज करें और किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिन्ताओं का कारण हो सकती हैं। अजनबियों से मेल-जोल और आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें। भाग्य 55% साथ देगा।
धनु:
आज उन्नतिदायक दिन है। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्‍न रहेगा और आज दोस्‍तों के साथ मेल-मिलाप से समय अच्‍छा बीतेगा। किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। बॉस के साथ मीटिंग में आपको प्रशंसा मिल सकती है। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। किसी रुके पड़े काम के बन जाने से मन प्रसन्‍न रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोग की भावना बनी रहेगी और बॉस से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अतः सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से आत्मिक संतोष मिलेगा। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता होगी। भाग्य 82% साथ देगा।
मीन:
आज वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा। वरना किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुःखी हो सकता है। आज आपको यात्रा न करने की भी सलाह दी जा रही है। दुर्घटना की आशंका के चलते किसी जरूरी काम से जाना भी पड़े तो वाहन धीमी गति से चलाएं। क्रोध पर काबू रखकर कार्यव्‍यवहार करें। भाग्‍य आज 61 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Mellifluous performance in the 2nd Evening of 27th Vedvyas Sangeet Nrutyotsav-2024 enthralls audience

Newsmantra

NCPA announces the return of ‘Lok Gatha’- an initiative that invites tribal and folk-dance forms to the forefront

Newsmantra

आज आपका दिन आनंद में बीतेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More