newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपका दिन सुखपूर्वक व्यतीत होने का योग हैं

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज दिन रात चंद्रमा मकर राशि में होगा। आज कन्या राशि में बुध के आगमन से शुक्र और बुध का संयोग भी बना है। ग्रहों की इस स्थिति में बदलाव से सिंह राशि में चल रहा त्रिग्रही योग समाप्त हो गया है। ग्रहों की स्थिति में हुए इस बदलाव का राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा जानिए..सबसे पहले मेष राशि:मेष राशि – आज नए कार्यों का आयोजन करना आपके लिए सुखद रहेगा। आज आपके धन और मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्य आज संपन्‍न हो सकते हैं, प्रयास करें। भाग्‍य 98 फीसदी आपके साथ है।
वृषभ:
मन चंचल रहेगा और कई तरह के विचारों में खोए रहेंगे। बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलने के योग हैं। भाग्‍य 78 फीसदी आपके साथ है।
मिथुन:
आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से पहले किसी से राय-विचार जरूर कर लें। क्रोध पर संयम रखें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार कर लें। इसके बाद ही किसी रिश्‍ते में आगे बढ़ें। भाग्‍य 69 फीसदी आपके साथ है।
कर्क:
आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होने का योग हैं। किसी पार्टी या फिर पिकनिक में जाने का योग बन रहा है। कपड़े और शौक की चीजों की खरीदारी में धन खर्च कर सकते हैं। संतान प्राप्ति के योग हैं। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
नौकरी में काम का दबाव रहेगा। व्यापार में विस्तार और लाभ का योग है। सहकर्मियों और मित्रों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। आपकी चतुराई और क्षमता से विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी मानने का कारण मिलेगा। बाहर खान-पान का आयोजन हो सकता है। भाग्‍य 96 फीसदी आपके ऊपर मेहरबान है।
कन्या:
आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। लेखनकार्य और सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। प्रयास करेंगे तो सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भागीदार हो सकते हैं। भाग्‍य 89 फीसदी आपके साथ है।
तुला:
सुबह सुस्ती और थकान महसूस करेंगे। स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में शामिल हो सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले किसी जानकार से मिलकर लें। पारिवारिक विषयों को लेकर उलझन में रहेंगे। किसी करीबी का सहयोग मानसिक शांति और आत्मबल प्रदान करेगा। भाग्‍य 63 फीसदी आपके साथ है।
वृश्चिक:
किसी नई योजना पर काम करने का विचार आपको प्रेरित करेगा। मन में कई तरह के सवाल घूमते रहेंगे। आर्थिक मामलों में कोई जोखिम नहीं लें। गले में तकलीफ हो सकती है। छोटे भाई-बहनों से सहयोग और आदर प्राप्त होगा। क्रोध पर काबू रखें। भाग्‍य 57 फीसदी साथ रहेगा।
धनु:
धर्म-अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। लापरवाही के चलते आप अपने हाथ में आया हुआ लाभ का अवसर गवां सकते हैं, जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। मीठी बोली और संयम से किसी से काम निकलवा सकते हैं। महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा।
भाग्‍य 58 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। आप एक्टिव मोड मे रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी साबित होगा। प्रत्‍येक कार्य में मित्रों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। नौकरी और नया काम शुरू करने का प्रयास सफल होगा। भाग्‍य 92 फीसदी साथ रहेगा।
कुंभ:
आज आप मानसिक परेशानी और चिंता में रहेंगे। किसी विषय पर निर्णय को लेकर आप उलझन में रहेंगे। नींद के लिए करवट लेते रहेंगे। जीवनसाथी से तालमेल की कमी हो सकती है। वाहन पर खर्च हो सकता है। आंखों में तकलीफ महसूस कर सकते हैं। देर तक कंप्यूटर या मोबाइल में उलझे रहना परेशान करेगा। भाग्य 54 फीसदी साथ है।
मीन:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। बड़े भाई से तालमेल बनाकर रखना फायदेमंद होगा। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। भाग्‍य 92प्रतिशत आपके साथ है।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

Related posts

KOHLI BECOMES THE FASTEST CAPTAIN TO WIN 50 ODI MATCHES IN ASIA

Newsmantra

Dabangg 3 Movie Reviews: Can Salman Khan Film Cash on the holiday season???

Newsmantra

मेष भाग्य मेहरबान है राशिफल 18 जून

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More