newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह 18 अगस्त को करेंगे लखीसराय उपकेंद्र के विस्तार का शिलान्यास

केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्री आरके सिंह पावरग्रिड ( 400/132) के लखीसराय उपकेंद्र के विस्तार का शिलान्यास शुक्रवार (18 अगस्त) को अपराह्न तीन बजे करेंगे।

पटना। केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्री आरके सिंह पावरग्रिड ( 400/132) के लखीसराय उपकेंद्र के विस्तार का शिलान्यास शुक्रवार (18 अगस्त) को अपराह्न तीन बजे करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बिहार के उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड लखीसराय जिले के ग्राम खड़गवारा में स्थित 400/132 केवी उपकेंद्र का विस्तार कर रहा है। इसी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इससे पहले वे पटना जिले के बाढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसके बाद अपराह्न तीन बजे लखीसराय जिले के सिकंदरा रोड स्थित खड़गवारा में पावरग्रिड के उपकेंद्र विस्तार का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय उर्जा मंत्री पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे।

Related posts

Selfie Booth set up by PFC at Shram Shakti Bhawan

Newsmantra

India Post Implements Advanced Postal Technology Nationwide

Newsmantra

More than 123 lakh passengers have benefited from RCS-UDAN

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More