newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

विधायक सुधीर सिंगला ने शहर की समस्याओं को लेकर निगमायुक्त से की बैठक

विधायक सुधीर सिंगला ने शहर की समस्याओं को लेकर निगमायुक्त से की बैठक

-कई क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी भी विधायक के साथ रहे मौजूद

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने शहर के कई क्षेत्रों की समस्याओं के संदर्भ में नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त पीसी मीणा से मुलाकात की। उन्हें सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करके इनके त्वरित समाधान के लिए कहा।

इस दौरान विधायक सुधीर सिंगला के साथ पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, पूर्व पार्षद मंगतराम बगड़ी, बनवारी लाल सैनी, रमेश कालरा, लवली सलूजा, अशोक प्रजापति, देविंदर जैन, अनिल गोयल, अतुल सिंगला, एसके वत्स, विकास गुप्ता मौजूद रहे। इन सभी के क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर विधायक सुधीर सिंगला ने निगमायुक्त पीसी मीणा से चर्चा की। विधायक सुधीर सिंगला ने निगमायुक्त से कहा कि पानी, सीवरेज की सबसे अधिक शिकायतें आ रही हैं। कहीं छोटी सीवरेज लाइन है तो कहीं पानी का सप्लाई सुचारू नहीं हो पा रही। पूर्व पार्षद मंगतराम बागड़ी की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर विधायक ने कहा कि रेवले स्टेशन से चार-पांच चौक तक सीवरेज की लाइन डाली जाए। अपना एन्क्लेेव के सामने लक्ष्मण विहार की गली में सीवरेज की बड़ी लाइन डाली जाने की भी बात कही। आबादी बढऩे के हिसाब से पुरानी लाइन से काम नहीं चल रहा। भीमगढ़ खेड़ी की समस्याएं भी विधायक ने निगमायुक्त को बताई। जैकबपुरा रामलीला मैदान में अतिक्रमण के एक विषय पर भी चर्चा की गई। निगमायुक्त ने इस विषय से संबंधित फाइल का अवलोकन करके इसके जल्द निपटारे की बात कही।

निगमायुक्त से मुलाकात के बाद विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि शहर के जिस भी क्षेत्र से कोई बड़ी समस्या का पता चलता है तो वे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर काम करते हैं। इससे पहले भी वे निगमायुक्त के साथ बैठक करके शहर की समस्याओं का समाधान करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बिजली, पानी, सीवरेज व अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जा चुका है। जहां पर कुछ समस्या है, उन्हें भी लगातार दूर किया जा रहा है।

Related posts

Can Opposition’s ‘Made in I.N.D.I.A’ googly stump out NDA on poll pitch of 2024 showdown?

Newsmantra

Shiv Sena Agrees To Make NCP CM For 2.5 Years

Newsmantra

IAS officers condemn personal attacks on Chief Election Commissioner

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More