newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मानेसर की तीन काॅलोनियों को किया नियमित

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मानेसर की तीन काॅलोनियों को किया नियमित

– वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की अधिकारिक घोषणा
– पूरे प्रदेश की 450 काॅलोनियों को किया नियमित
– इन कॉलोनियों में विकास कार्यों को लगेंगे पंख

17 अगस्त, मानेसर। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की 450 कॉलोनियों को नियमित किया। नियमित समय में इन काॅलोनियों का नोटिफिकेशन सरकार के द्वारा जारी कर दिया जाएगा। कॉलोनियों पर वैधता की मुहर लगने के बाद इन काॅलोनियों में सरकार की ओर से विकास कार्य कराए जाएंगें। इसी कड़ी में मानेसर नगर निगम क्षेत्र के अधीन आने वाली 3 काॅलोनियों को भी नियमित किया गया है।

वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने वक्तव्य के दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने वर्ष 2014-2022 के दौरान 685 काॅलोनियों को नियमित किया है। इस वर्ष में 131 काॅलोनियों पर वैधता की मुहर पहले ही लगाई जा चुकी है। गुरूवार को भी 450 काॅलोनियों को अप्रूव किया गया है अर्थात मौजूदा वर्ष में ही प्रदेश की 581 काॅलोनियों को नियमित किया गया है। इतना ही नहीं 1856 अन्य काॅलोनियों को पक्का करने का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार की इच्छा है कि प्रदेश में रेगुलेटिड काॅलोनियों की संख्या बढ़े ताकि प्रदेश की जनता को सरकार द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने काॅलोनियों को नियमित करने के लिए न्यूनतम नियम बनाए है ताकि प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। जिन काॅलोनियों को पक्का यानि वैध किया जाएगा, उनमें मुख्य नियम है कि काॅलोनियों की मुख्य सड़क 6 मीटर और आंतरिक सड़क 3 मीटर की होनी चाहिए। इन नियमों को भी आम लोगों को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है ताकि जिन काॅलोनियों को नियमित किया जा रहा है उनमें आकस्मिक सेवाएं दी जा सके। यदि काॅलोनियों की सड़कें तंग होंगी तो वहां पर किसी दुर्घटना के समय अग्निशमन वाहन या अन्य जरूरी सेवाएं, सुविधाएं समय रहते दी जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार 2 एकड़ से छोटी ऐसी काॅलोनियों को भी नियमित किया गया है जोकि पहले से किसी वैध काॅलोनी के साथ लगती है ताकि उन काॅलोनियों में रहने वाले लोगों को भी सरकार की ओर से दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। पहले काॅलोनियों को पक्का करवने के नियम काफी कड़े थे, लेकिन आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए हमने नियमों में ढील दी है।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मानेसर की तीन काॅलोनियों को किया नियमित

इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त साहिल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि गुरूग्राम जिले से तीन काॅलोनियों को नियमित किया गया है और तीनों ही काॅलोनियां नामतः गांव वजीरपुर स्थित वजीरपुर इंक्लेव B-44, गांव हयातपुर स्थित शहीद भगत सिंह काॅलोनी B-34 और गांव भांगरौला स्थित B-7 काॅलोनी मानेसर नगर निगम क्षेत्र के अधीन आती है। सरकार की ओर से नोटिफिकेशन के बाद से इन काॅलोनियों में नगर निगम की ओर से विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगें।

इस मौके पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त श्रीमती अलका चैधरी, सहायक नगर योजनाकार सिद्धार्थ खंडेलवाल, एसडीओ प्लानिंग विपिन, गांव भांगरौला के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, ग्राम पंचायत समिति के प्रधान जय प्रकाश, उप प्रधान किरोड़ीमल, आरडब्ल्यूए प्रधान हरपाल सिंह, निहाल सिंह, समय सिंह, वेद प्रकाश सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

Shri Suman Billa Interacts with Travel Operators in Riyadh to Boost Tourism to India 

Newsmantra

Over 3000 All India Service posts vacant; Govt tells Parliament

Newsmantra

Union Minister of Home Affairs and Cooperation, Government of India, Shri Amit Shah inaugurated the Janganana Bhawan for the Office of Registrar General of India, Ministry of Home Affairs at New Delhi on 22.05.2023.

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More