newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Lucknow

आईटी इंडस्ट्री में युवाओं के लिए बनारस के प्रवीण दुबे प्रेरणाश्रोत

  • “जिस तरीके से भारत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आईटी इंडस्ट्री में आगे बढ़ा है वो सरहनीय है जिससे आज डिजिटल इंडिया के मिशन सफलता मिल रही है।“-प्रवीण दुबे
  • विश्व विख्यात धार्मिक नगरी बनारस के युवाओं को आईटी क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने हेतु कर रहे है प्रेरित

बनारस: हम सबने देखा की कोरोना काल में जिस तरीके से लोगों की नौकरियाँ चली गई, मानो सुनामी लहर सी आ गई हो। लेकिन कहते है अगर सफलता के एक रास्ते बंद होते है तो अनेक रास्ते खुलते भी है, बस जरूरत होती है अच्छे मौके को भुनाने की। कुछ ऐसी ही कहानी है बनारस के लाल प्रवीण दुबे की। जी हा एक समान्य परिवार में जन्मे प्रवीण की पढ़ाई लिखाई बनारस के ही गाँव में हुई और काशी विद्या पीठ विश्व विद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद नौकरी करना शुरू कर दिये।

कोरोना काल में अचानक नौकरी चले जाने के बाद कुछ न समझ नहीं आ रहा था पर हिम्मत कर वेबक्लिक्स नामक स्टार्ट- अप शुरू करने की सोची। बिना किसी खास सपोर्ट के प्रवीण दूबे ने दिल्ली एनसीआर नोएडा में शुरू किया। तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद धीरे धीरे यह कंपनी बड़ी होती गई और आज देश ही नहीं विदेश में भी आईटी के क्षेत्र में अपना छाप छोड़ रही है। डिजिटल मार्केटिंग से लेकर सॉफ्टवेर डेवेलपमेंट तक के सर्विस के एक्सपर्ट प्रवीण दुबे आज डिजिटल इंडिया मिशन को और साकार करने में अहम योगदान दे रहे है।

इस अवसर पर बात करते हुये प्रवीण दूबे कहते है कि “मुझे कहते हुये बेहद खुशी है कि जिस तरीके से भारत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आईटी इंडस्ट्री में आगे बढ़ा है वो सरहनीय है जिससे आज डिजिटल इंडिया के मिशन को कामयाबी मिल रही है। मेरा मानना है की बनारस के क्षेत्र में आईटी इंडस्ट्री को विस्तार करने के लिए अपार संभावनाएं है। खासकर ट्रेवल एंड टुरिज़्म के क्षेत्र को आईटी सर्विस से लैस कर चीजों को आसान बनाया जा सकता है जिससे विजिटर्स को बनारस शहर और आकर्षित करेगा। हम वेबक्लिक्स के माध्यम से इस इंडस्ट्री में नए नए तकनीक से बेहतर सर्विस प्रदान करने की कोशिश कर रहे है। और साथ बनारस क्षेत्र के युवाओं को इस इंडस्ट्री में अपना बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित कर रहे है। ”

Related posts

AFTER DRY RUN NOW VACCINATION PLAN READY

Newsmantra

Yogi Adityanath-The Guardian of Gorakhpur

Newsmantra

ICC ANNOUNCES ACCESSIBLY PRICED TICKETS FOR WOMEN’S T20 WORLD CUP

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More