newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

भारत की अखंडता का प्रतीक है मेरी माटी  मेरा देश अभियान -राव नरबीर 

भारत की अखंडता का प्रतीक है मेरी माटी  मेरा देश अभियान -राव नरबीर 
हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान भारत की अखंडता का प्रतीक है! इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेवारी प्रत्येक नागरिक पर है !
राव नरबीर सिंह आज गुडगॉव गांव, पटेल नगर  व सदर बाजार में मेरी माटी मेरा देश अभियान को संबोधित कर रहे थे ! गुरुग्राम भाजपा के जिला महामंत्री महेश यादव,मंडल अध्यक्ष परिव्रत कटारिया ,मंडल संयोजक सुमित अरोरा ,पार्षद दिनेश सैनी’,रेखा सैनी ,राजेश कुमार,मंडल प्रभारी अर्जुन शर्मा ,श्रीचंद गुप्ता ,गगन गुप्ता ,रामकुमार गुप्ता,अरुण माहेश्वरी, ब्रह्म प्रकाश मित्तल व आशीष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे!
राव नरबीर सिंह ने कहा कि आजादी के 77वे साल में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की है! इसके तहत देशभर से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर यह यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी तथा प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में दिल्ली में बहुत बड़ा कार्यकर्म होगा और नेशनल वार मेमोरियल के समीप अमृत वाटिका बनायीं जायगी ! जिस प्रकार कुछ साल पहले सरदार पटेल की विशालकाय मूर्ति स्टैचू आफ यूनिटी का निर्माण हुआ था  उसी तर्ज पर अमृत वाटिका बनाई जाएगी ! उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से इस अभियान के तहत गांव व शहरों में घर-घर से मिट्टी संग्रह किया जा रहा है!
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता मिट्टी नमन और वीरों का वंदन की रही है! उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है !

Related posts

राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन करे सरकार: अशोक बुवानीवाला

Newsmantra

Sc gave time till Tuesday Karnataka

Newsmantra

Om Birla likely to be new speaker

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More