newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Govt. Mantra

कॉमनवेल्थ गेम्स में छह गोल्ड मेडल जीतने वाली कृति राज सिंह भी स्वच्छता जागरूकता अभियान से जुड़ीं

स्वच्छता

पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत कंकड़बाग के शिवाय एकेडमी में चकाचक पटना कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, संस्थान के निदेशक लालबाबू मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी व ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड के कॉमनवेल्थ गेम्स में छह गोल्ड मेडल जीतने वाली कृति राज सिंह, कवि समीर परिमल, मुकेश ओझा,आराधना प्रसाद, संपन्नता वरुण, विकास राज, अमितेश मिश्रा तथा अंकित मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। संस्थान के निदेशक और पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृति राज सिंह को स्वच्छता जागरूकता अभियान से जुड़ने के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया। सभी कवियों को भी स्वच्छता जागरूकता अभियान से जुड़ने के लिए पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन में पटना को साफ -सुंदर बनाने की अपील करते हुए कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। आराधना प्रसाद ने कहा- जो तूफानों से बरपा हो,असर महसूस करते हैं…तबाही को बहुत ज़्यादा शजर महसूस करते हैं। युवा कवि मुकेश ओझा ने एक हार हुई तो क्या हुआ ,कई जीत अभी भी बाकी हैं, लहरों से टकराना मंजिल को पाना इंसान की फ़ितरत है क्योंकि कई ख़्वाब अभी भी बाकी हैं कविता सुना कर वाहवाही लूटी। समीर परिमल ने इश्क की खोज की-तेरे मेरे बीच में क्या था, पूछ रहा है दिल मुझसे…पनडुब्बी का पैराशूट से रिश्ता ढूंढ रहा हूं मैं…प्यार, मुहब्बत, चाहत, ग़ैरत, रिश्ते, इश्क़, वफ़ादारी…तेरे पैग़ामात में जाने क्या-क्या ढूंढ रहा हूं मैं। संपन्नता वरुण ने प्रेम रस में डूबी पंक्तियों का पाठ किया-याद इस क़दर कोई आता है कभी-कभी…जो ना भी हो तो नज़र आता है कभी-कभी। अंकित मौर्या द्वारा सुनाई गई पंक्तियों के बोल रहे- हम ऐसे लोग ग़लती से कभी जो ख़्वाब देखें तो…ग़रीबी ख़्वाब के मुंह पे तमाचा मार देती है। कवि अमृतेश ने मोहब्बत को नए अंदाज में पेश किया-घुटन की बात पर इतना कहूंगा…मुहब्बत योग है बंधन नहीं है…। युवा कवि विकास राज ने देश की तरक्की का तराना गाया-ये फिज़ा रौशन रहे ये बागवां रौशन रहे, ज़र्रा-ज़र्रा साथियों का कारवां रौशन रहे, हर घड़ी उल्लास से हर शख्स कहता है यहां, हम रहें या ना रहें हिंदुस्तां रौशन रहे।
कार्यक्रम में पटना नगर निगम के चकाचक पटना अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने बताया कि पटना कि स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम में कूड़ा निस्तारण के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। लेकिन यदि गीला और सूखा कचरा घर पर ही अलग-अलग संग्रहित करके पटना नगर निगम की गाड़ी को अलग-अलग सौंपा जाए तो उनका डिस्पोजल फास्ट हो जाएगा । सूखे कचरे को रिसाइकल करके नया प्रोडक्ट बनाया जाएगा जबकि गीले कचरे से जैव उर्वरक तैयार किए जाएंगे। पटना नगर निगम वेस्ट टू वेल्थ की थ्योरी पर काम करते हुए कचरे से आय प्राप्त करने की संभावनाओं की तलाश कर रहा है। शहर की स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए पटना नगर निगम के कर्मचारी रात में भी सफाई के काम में लगे रहते हैं। अनेक आधुनिक मशीनों को भी स्वच्छता के काम में लगाया गया है। उन्होंने सभी पटना वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए प्रदान करें, स्वच्छता के लिए मतदान करें। स्वच्छ सर्वेक्षण के पोर्टल पर जाकर नौ आसान सवालों का उत्तर देकर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लिया जा सकता है। जिस शहर से जितनी अधिक भागीदारी होगी,स्वच्छता रैंकिंग में उस शहर का स्थान उतना ऊंचा होगा। उन्होंने लोकगीतों के माध्यम से भी स्वच्छता का संदेश दिया।

Related posts

A review meeting of the PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana

Newsmantra

Centre to conduct 12 national good governance webinars for officials

Newsmantra

Indian Railways Launches Mega Reforms for Passenger Comfort and Cargo Efficiency

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More