newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

गुरुग्राम के पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकाल कर दी पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि

गुरुग्राम के पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकाल कर दी पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि

गुरुग्राम, 09 जनवरी : छत्तीसगढ़ में बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर जहाँ तो प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है तो वहीं कुछ नेता इस मामले पर भी सियासत करने में जुटे हैं। ऐसे में विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवियों के द्वारा मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी जा रही है और हत्यारों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गुरुग्राम में सर्व पत्रकार समाज के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया एवं मौन रखकर स्वर्गीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर मनप्रीत कौर, रमाकांत उपाध्याय, सतबीर भारद्वाज, मो जावेद, अनुज कुमार, बिजेंद्र कुमार, योगेश जांगड़ा, अर्जुन सैनी, एम के मौर्या, अखिलेश शर्मा, संजय सिंह, कुमकुम, सुरेंद्र, योगेश सैनी, अभिषेक कुमार, अलोक उपाध्याय, पूनम, गौरव गर्ग, गीतिका, पंकज पांडेय, काजल, अफसाना, विवेकानंद सहित अनेक साथी मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। PWD विभाग ने आरोपी सुरेश चंद्राकर के कई ठेके भी निरस्त कर दिए हैं। साथ ही बस्तर की जिस सड़क की खबर मुकेश ने दिखाई थी, उस सड़क के ठेके को भी रद्द कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुरेश 3 जनवरी को हुई हत्या के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज देखे थे और 300 से ज़्यादा मोबाइल नंबर ट्रेस किएटी थे। जिसके बाद सुरेश को हैदराबाद में उसके ड्राइवर के घर से पकड़ लिया गया।

Related posts

Time to take money out of stocks, SBI Life says

Newsmantra

PRP Wins Economic Times Award for DLF Westpark Mumbai Launch Campaign

Newsmantra

Shri Santosh Choubey’s Latest Essay Collection ‘Kahani Ka Raasta’ Launched

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More