newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम की महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए अहम निर्णय

जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम की महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए अहम निर्णय

जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम की महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए अहम निर्णय
-एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक

गुरुग्राम। जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम (जग) की बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में एसोसिएशन के प्रधान संजय यादव, वरिष्ठ उप प्रधान दीपक आहूजा, उपप्रधान राज वर्मा, उपप्रधान धर्मबीर शर्मा, महासचिव सोनू यादव, सचिव बागीश झा, सह सचिव देवेंद्र भारद्वाज, प्रवक्ता संजय कुमार मेहरा, कार्यालय सचिव संजय चौहान सहित अन्य सदस्य अभिषेक अग्रवाल, ईश्वर शर्मा, दिनेश सैनी, गौरव ढुल, राजेश यादव, बलराज दायमा, नीरज अम्बावता, प्रवीन वत्स, प्रवेश चौहान, गौरव तिवारी, उमेश गर्ग, योगेंद्र कुमार सारस्वत, मनोज गोयल गुडियानिया, मनोज कुमार, प्रदीप निराला, कृष्ण जांगड़ा, हिमांशु नायक, मनोज, अशोक सारस्वत, राजू चित्रा, संजय राठौर, बिजेंदर कुमार आदि समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

एसोसिएशन प्रधान संजय यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से दो नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। दीपक आहुजा को वरिष्ठ उप-प्रधान और देवेंद्र भारद्वाज को सह-सचिव चुना गया। बैठक में प्रेस क्लब के लिए कार्यालय भवन को लेकर भी चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि जल्द ही इस विषय पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की जाएगी। मुख्यमंत्री को मांग पत्र देकर प्रेस क्लब के लिए जगह देने का आग्रह किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव से भी मिलेंगे।

प्रधान संजय यादव ने कहा कि पंचकूला की तर्ज पर गुरुग्राम के पत्रकारों को भी आवास की सुविधा सरकार द्वारा मुहैया कराई जानी चाहिए। गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक राजधानी है और यहां केंद्र और राज्य सरकार के हर बड़े आयोजन प्रमुखता पर होते हैं। दुनियाभर में गुरुग्राम का नाम है। ऐसे में यहां के मीडिया कर्मियों के लिए सरकारी स्तर पर आवास और प्रेस क्लब हो, यह जरूरी है और इसके लिए एसोसिएशन निरंतर प्रयासरत है।

Related posts

Thackeray says lockdown will not be re-imposed

Newsmantra

Historic day as India outlaws ‘triple talaq’

Newsmantra

Rajnath remembered emergency

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More