newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Govt. Mantra

बिहार की खादी की विश्वसनीयता पूरे देश में, मेले में बावन बूटी चादरों की भी दिख रही चमक

बिहार की खादी

पटना। नालंदा जिले के राजगीर स्थित राजकीय मलमास मेला परिसर में बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से लगाये गए खादी मेला सह उद्यमी बाजार का नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, उपविकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव तथा बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और अन्य अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर खादी संस्थानों के प्रतिनिधियों और बुनकरों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि मेला अवधि में उनकी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार की खादी की विश्वसनीयता पूरे देश में है। मधुबनी, नालंदा और भागलपुर सहित कई जिलों में खादी और हथकरघा के वस्त्र बनाए जाते हैं। नेपुरा गांव के बुनकरों द्वारा तैयार कपड़े काफी आरामदायक होते हैं। इसी तरह नालंदा जिले के बसबन बीघा में बुनकरों द्वारा तैयार बावन बूटी चादरों की ख्याति पूरी दुनिया में है। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से लगाये गए खादी मेला एवं उद्यमी बाजार में कुल 135 स्टॉल लगाये गए हैं। इसमें 41 खादी संस्थाएं, हैंडीक्राफ्ट की 13 संस्थाओं, हैंडलूम की 30 दुकानें, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और दूसरी सरकारी योजनाओं के नालंदा जिला के लाभुकों की 41 दुकानें लगाई गई हैं। नालंदा जिला उद्योग केंद्र की ओर से जिले के उद्यमियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विशेश्वर प्रसाद, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक विवेक चंद्र पटेल, जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी अभय कुमार, पटना जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी राजीव कुमार शर्मा, कमलेश कुमार त्रिवेदी, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।बिहार की खादी

Related posts

भागलपुर के रेशम की है अंतरराष्ट्रीय पहचान, ग्लोबल मार्केट में मजबूती के लिए लोकल को दें महत्व

Newsmantra

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भूमि संबंधित शिकायतों की भरमार, नीतीश अधिकारियों से बोले-जल्द निपटाएं मामले

Newsmantra

40 US Nationals Infected with Coronavirus

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More