newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

मुंबई की ‘ग्रीन’ दिवाली : अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने 100% रिन्यूएबल बिजली की दी सप्लाई

मुंबई की 'ग्रीन' दिवाली : अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने 100% रिन्यूएबल बिजली की दी सप्लाई

एक ऐसे दौर में जब वायु प्रदूषण पूरे देश में चिंता का विषय बना हुआ है, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity Mumbai Limited) ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो ग्रीन एनर्जी (Green Energy) की तरफ उठाया गया एक अच्छा और मजबूत कदम है. दिवाली के दिन अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने 4 घंटे के लिए मुंबई में अपने कस्टमर्स को पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Electricity) से पावर सप्लाई की.

 

इतिहास में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है. मुंबई के 30 लाख घरों और अन्य प्रतिष्ठानों (जिसमें 1.2 करोड़ मुंबईकर रहते हैं) को पूरी तरह क्लीन रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स से सप्लाई किया गया. 12 नवंबर दिवाली की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रिसिटी की जरूरतों को सोलर और विंड पावर जैसे क्लीन एनर्जी सोर्स के जरिए पूरा किया.

 

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर कंदर्प पटेल (Kandarp Patel) ने बताया, “रिन्यूएबल एनर्जी से 100% सप्लाई की उपलब्धि मुंबई के एनर्जी ट्रांजिशन में पहला और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. ये दर्शाता है कि रिन्यूएबल एनर्जी, मुंबई को बेहतर दरों पर विश्वसनीय और टिकाऊ बिजली मुहैया करा सकती है

 

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई और इसके उपनगरों में 99.99% विश्वसनीयता के साथ लगभग 2,000 मेगावाट बिजली की मांग को पूरा करता है.

Related posts

Dr. Bharat Bhasker Director Indian Institute of Management Ahmedabad and Mr. Nathan SV partner Deloitte shared their insights into what goes into building a strong leadership

Newsmantra

Doctors of Ispat General Hospital restore vision of young Badminton Player with critical eye injury

Newsmantra

PESB recommended the name of V Packirisamy for the post of Director (Commercial) of PFC Limited

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More