भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) की तिमाही ई-पत्रिका ‘अक्षय क्रांति’ के जुलाई–सितंबर 2026 अंक का विमोचन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. बिजय कुमार महांती द्वारा वरिष्ठ कार्यपालकों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डॉ. महांती ने कहा कि यह पत्रिका राजभाषा हिंदी के संवर्धन का माध्यम होने के साथ-साथ इरेडा परिवार की उपलब्धियों, अनुभवों और विचारों को साझा करने का एक सशक्त मंच है, जिससे कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने लेखों एवं रचनाओं के माध्यम से इस ई-पत्रिका को निरंतर और अधिक समृद्ध बनाने का आह्वान किया।
