newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

अग्रोहा शक्तिपीठ में अग्र युवा विराट हुंकार सम्मेलन में गुरुग्राम से पहुंचे सेंकड़ों युवा

अग्रोहा शक्तिपीठ में अग्र युवा विराट हुंकार सम्मेलन में गुरुग्राम से पहुंचे सेंकड़ों युवा
– हर तीज-त्योहार पर समाज की शक्तिपीठ में मौजूदगी मजबूत एकता का परिचय
– समाज को एकजुट रखने में कुलदेवी, देवताओं का आशीर्वाद
गुरुग्राम। महाराजा अग्रसेन की कर्मभूमि अग्रोहा शक्तिपीठ में आयोजित किए गए अग्र युवा विराट हुंकार सम्मेलन में गुरुग्राम से सेंकड़ों की संख्या में युवाओं ने शिरकत करके मजबूत एकता का परिचय दिया। इस सम्मेलन में अग्रवाल समाज में युवाओं की भागीदारी, राजनीति में युवाओं की अनुपातिक हिस्सेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। भविष्य में भी युवाओं ने अपनी ताकत दिखाने के लिए महाराजा अग्रसेन जी व कुलदेवी महालक्ष्मी जी का आशीर्वाद लिया।
युवा जिला अध्यक्ष राजीव मित्तल की अगुवाई में बसों और गाडिय़ों के काफिले को युवा के जिला संरक्षक प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति ईश्वर मित्तल, रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गोयल व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश सचिव अशोक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर स्वयं भी वे इस सम्मेलन के लिए रवाना हुए। अग्रोहा जाते समय युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और भगवान अग्रसेन जी तथा कुल देवी आद्य महालक्ष्मी जी के जयघोष करते हुए अग्रोहा प्रस्थान किया।
युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि यह अग्र समाज कि एकजुटता का साक्षात प्रमाण है कि अब भारी संख्या में होली, दिवाली, तीज त्यौहार और अन्य शुभ अवसरों पर हजारों की भीड़ पितृ भूमि अग्रोहा शक्तिपीठ पर होने लगी है। शादी और अन्य शुभ कार्यों में पहली मिलनी भगवान अग्रसेन जी की ली जाने लगी है। समाज में यह बड़ा और सकारात्मक बदलाव है। ऐसे सामाजिक कार्यों से ही अग्र समाज और बेहतर व मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबका एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि महाराजा अग्रसेन जी के पदचिन्हों पर चलकर सर्व समाज के हित में काम करें। गरीबों, लाचारों, जरूरतमंदों की हम मदद करें।
अग्रोहा शक्तिपीठ जाने वाले समूह में शहरी अध्यक्ष अजय जैन, जिला मीडिया प्रभारी शरद जिंदल, सह-प्रभारी नमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश सिंगला, संजीव सिंगला, व्यवस्था प्रभारी नीरज अग्रवाल, सह प्रभारी संजय सिंगला, जिला संगठन मंत्री हेमंत गुप्ता, सचिन मित्तल, सन्त कुमार, जिला प्रचार प्रसार मंत्री संजय गोयल, सचिन गर्ग, प्रमोद गुप्ता, विशेष आमंत्रित सदस्यो में हरि गोयल तलवाडिय़ा, वीरेंद्र मित्तल, विष्णु मंगला, सुनील मित्तल, अजय गोयल, गिरिराज प्रसाद गोयल, अंकित अग्रवाल, मोहित बिंदल, कल्पना गर्ग, चेतन गोयल, दिनेश गुप्ता, वंश मित्तल, सत्यनारायण गुप्ता ने हिस्सा लिया।

Related posts

मराठा वोट बैंक अब बंट गया कई खानों में फायदा बीजेपी को मिलेगा

News Mantra

Nirav Modi, Mehul Choksi’s 13 Luxury Cars Auctioned on Behalf of ED

Newsmantra

Missing MLA sends resignation

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More