newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

विस्तारकों, पन्ना प्रमुखों की मेहनत से चौकाएंगे चुनाव परिणाम: सुधीर सिंगला

विस्तारकों, पन्ना प्रमुखों की मेहनत से चौकाएंगे चुनाव परिणाम: सुधीर सिंगला

-एमएलए प्रवास कार्यक्रम के तहत बीकानेर जिला के नोखा विस में पहुंचे विधायक सुधीर सिंगला
-पार्टी के नेताओं से की मंत्रणा, आमजन तक पहुंचाई पार्टी की नीतियां

गुरुग्राम। एमएलए प्रवास कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने राजस्थान के बीकानेर जिला के नोखा विधानसभा क्षेत्र के तहत विधायक बिहारीलाल विष्णोई, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र संचैती और विस्तारक के साथ अलग-अलग बैठक, कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने आमजन के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जानकारी देते हुए आगामी चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत दिलवाने पर चर्चा हुई।
विधायक सुधीर सिंगला ने नोखा विस क्षेत्र में दौरा करते हुए लोगों से वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली पर चर्चा की। भाजपा की नीतियों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की वर्तमान सरकार की नीतियों का ढिंढोरा तो खूब पीटा जा रहा है, लेकिन धरातल पर जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा ने देशभर में अपने विस्तारकों की फौज तैयार की है। अगले साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा और देश में होने वाले लोकसभा चुनावों में विस्तारकों और पन्ना प्रमुखों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि विस्तारक बूथ को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। विधानसभाओं का आंकलन, मूल्यांकन करने के बाद विस्तारकों को बूथ मजबूती का काम सौंपा गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी यही मानना है कि विस्तारक पार्टी की सफलता के लिए अहम साबित होंगे। विस्तारक पार्टी की नीतियों को सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को और मजबूत करने व राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर अपनी बात सबके समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में जनता के भाजपा के प्रति रुझान व उत्साह से राजस्थान में भाजपा की जीत तय होना सुनिश्चित है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। यही उनका पार्टी के प्रति समर्पण है। ऐसा भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक बड़ा नेता भी खुद को कार्यकर्ता मानकर काम करता है। किसी भी तरह का यहां भेदभाव नहीं है। यही बातें भारतीय जनता पार्टी को दूसरे दलों से अलग करती हैं। अन्य कई पार्टियों में जहां पद की लालसा की भूख है, तो भाजपा में काम करने की कार्यकर्ताओं में ललक है।

Related posts

PM highlights the vast potential of the country

Newsmantra

Sitaraman : Government Trusts Industry

Newsmantra

Dialogue with Farmers to continue on 5th December

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More