newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Health

डा. डीपी गोयल ने सेक्टर-83 में किया फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन

फोटो: गुरुग्राम के सेक्टर-83 में फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन करते डा. डीपी गोयल।

-उदय यादव ने स्थापित किया है काम एन क्योर फिजियोथेरेपी सेंटर गुरुग्राम।

कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल ने रविवार को सेक्टर-83 में काम एन क्योर फिजियोथेरेपी सेंटर एवं प्रॉपर्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। फिजयोथेरेपी एसोसिएशन हरियाणा के प्रेसिडेंट उदय यादव की ओर से शुरू किए गए इस फिजियोथेरेपी सेंटर पर बेहतर सुविधाओं के साथ आमजन को फिजियोथेरेपी की सेवाएं दी जाएंगी।

अपने संबोधन में डा. डीपी गोयल ने उदय यादव को इसकी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस फिजियोथेरेपी सेंटर की सेवाओं से स्थानीय लोग व अन्य मरीज लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी जन सुखी रहें, सभी जन निरोगी रहें, सभी का हित हो। हमें इस ध्येय के साथ काम करना है। अगर हमारी सोच और नीयत सही होगी तो हम दूसरों का हर तरह से भला कर पाएंगेे। उन्होंने कहा कि लोगों से सेहत से जुड़ा यह विषय है। यहां अनुभवी चिकित्सकों से लोगों की फिजियोथेरेपी होगी और लोग लाभान्वित होंगे। डा. डीपी गोयल ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा का स्वरूप सही होना बहुत जरूरी है। इसमें कोई दोराय नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में, मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में इन दोनों अहम विषयों पर जमीनी स्तर पर काम किया है। नई शिक्षा नीति और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के नागरिकों को स्वास्थ्य की सुविधाएं देकर लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हम सबका यही प्रयास है कि हम आमजन, गरीब व्यक्ति को सस्ता व सुलभ उपचार दें। इसी उद्देश्य के साथ कैनविन फाउंडेशन की स्थापना की गई है। कोई भी व्यक्ति कैनविन में जाकर अच्छा व बेहतर उपचार करा सकता है। अनुभवी चिकित्सक, लगभग सभी प्रकार की जांच वहां की जाती हैं। कैनविन का उद्देश्य है कि सरकार के साथ मिलकर जनहित में स्वास्थ्य सुविधाएं चलाई जाएं, जिससे कि आम, गरीब व्यक्ति को इलाज के लिए महंगे अस्पतालों में भटकना ना पड़े। सेंटर के संचालन में उदय यादव के सहयोगी अतुल माथुर, दिनेश सचदेवा ने बताया कि यहां अच्छी फिजियोथेरेपी सेवा उपलब्ध रहेगी। विशेष स्थिति में घर पर भी डॉक्टर भेजने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों बेहतर सेवा देना ही सेंटर का उद्देश्य रहेगा।

Related posts

Indira IVF Hospital Limited Expands Presence in Hyderabad with Gachibowli Centre

Newsmantra

Alembic Pharmaceuticals announces USFDA Final Approval for Lamotrigine Extended-Release Tablets USP, 200 mg, 250 mg, and 300 mg.

Newsmantra

Emcutix and WiQo Sign Exclusive Licensing Partnership to Revolutionize Derma-cosmetic Treatments in India

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More