newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा

मेष:
शनिवार 15 फरवरी को ग्रहों की शुभ स्थिति से मिथुन राशि वालों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याएं भी आज दूर हो सकती है। चंद्रमा तुला से वृश्चिक में जाते हुए कई अन्य राशियों के लिए शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आइए देखें आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है।अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो अवश्य करें। सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी और दिन सुखमय बीतेगा। परिवार के किसी सदस्‍य के साथ समस्‍या आ सकती है, लेकिन आप अपनों के साथ मिलकर उसे सुलझा लेंगे। सकारात्‍मक विचारों के साथ आगे बढ़ें। भाग्‍य आज 85 फीसदी आपके साथ है।
वृषभ:
ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है, शत्रु बलहीन रहेंगे। आज उन्नतिकारक दिन है, आय-सम्पति के लिए शुभ समय है। कार्यक्षेत्र और व्‍यापार में लाभ होता दिख रहा है और पुराने निवेशों में आपको अच्‍छा रिटर्न मिल सकता है। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ दे रहा है।
मिथुन:
आज आप अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा और प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्‍त होगी। दोस्‍तों के साथ समय आनंद में बीतेगा और संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। धन निवेश के मामलों में आज लाभ मिलेगा। दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। भाग्‍य 95 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें। दूसरों के सामने किसी प्रकार की बहस में पड़ने से बचें और अपने से जुड़ी अंदर की बातें दूसरों को न बताएं तो ही भला होगा। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। आज का दिन शुभ है। सभी काम आसानी से बन जाएंगे। प्रयासों में सफलता मिलेगी। आगे बढ़कर जिम्‍मेदारी संभालें तो आपको सफलता मिलेगी और आपके कार्यक्षेत्र में भी इजाफा होगा। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ दे रहा है।
कन्या:
आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की संभावना न के बराबर है। कर्ज लेने से भी बचें। वाहन संभलकर चलाएं। दुर्घटना की आशंका है। अचानक अपने परायों जैसा व्‍यवहार कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप खुद को आत्‍मनिर्भर बनाएं और अपने फैसले स्‍वयं लें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। शाम के वक्‍त अतिथि के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा और सभी लोग प्रसन्‍न रहेंगे। अच्‍छे वस्‍त्र और उपहार प्राप्‍त हो सकते हैं। भाग्‍य आज 91 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च, व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। कोई सूचना आ सकती है। परेशान न रहें और फोकस करके अपने काम पर ध्‍यान दें। मन को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखेंगे तभी अपने काम में मन लगा सकेंगे। भाग्‍य आज 56 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। तीर्थस्थल के दर्शन का लाभ मिल सकता है। आज दिन आनन्ददायक है। बहुत दिन से रुके पड़े किसी काम के बन जाने से मन में हर्ष होगा और खुशी की प्राप्ति होगी। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों से भी आपको मदद मिलेगी। भाग्‍य आज 94 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि बनी रहेगी। सफलता प्राप्ति और नई योजना के सफल होने की पूर्ण संभावना है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी और कार्य व्‍यापार बढ़ेंगे। मन आध्‍यात्मिक कार्यों में लगेगा और समाज में आपकी मान प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। आज बुद्धि में वृद्धि होगी और उसके प्रभाव से सभी कार्य बनते हुए नजर आएंगे। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी और दिन मंगलमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी सफलता मिलेगी और दांपत्‍य जीवन आज मधुरमय होगा। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा और साथ ही किसी कार्य के बनने से हर्ष होगा। भाग्‍य आज 86 फीसदी साथ देगा।
मीन:
सावधानीपूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। किसी पर जरूरत से ज्‍यादा भरोसा आपको नुकसान दे सकता है। बेहतर होगा कि अपने कार्यों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहने की बजाए स्‍वयं पूरा करें। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Ek tu hi Manikarnika,’ says Anurag Kashyap

Newsmantra

NOMINATED FOR FLIMFARE DESPITE SEXUAL ASSAULT CHARGES

Newsmantra

माता वैष्णो देवी मंदिर का भव्य मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत हुई : अनिल कुमार

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More