newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज बेहद शुभ दिन है

मेष:
जनवरी शुक्रवार को मकर राशि में 4 चार ग्रहों का गजब मिलाप हो रहा है। शनि महाराज अपने घर में आकर राहत की सांस लेंगे और पिता सूर्य से मिलेंगे। बुध और चंद्रमा के साथ भी इनका संयोग होगा। इन स्थितियों में आपका दिन कैसा गुजरेगा देखिए…मेष राशि वालों की दिन की शुरुआत किसी अच्‍छी खबर के साथ हो सकती है। आज आपका समय आनंद में बीतेगा। आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। मान-सम्‍मान प्राप्‍त होगा। मनोरंजन के कार्यों पर आज खर्च कर सकते हैं। भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज भाग्य आपके साथ है। बीते दिनों जिन लाभों से आप वंचित रह गए हैं, उन्हें पाने का समय आ गया है, धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। व्‍यापार में लाभ होगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभालकर रखें। कोई चीज गुम हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखकर बात करें। सौम्‍यता बनाएं रखें। गुस्‍से में आकर कोई कार्य न करें तो ही अच्‍छा है। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी अथवा कोई प्रिय व्यक्ति आपको विशेष सहयोग देगा। परिवार का कोई व्‍यक्ति आज आगे आकर आपकी मदद कर सकता है। घर की जरूरी चीजों पर आप खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा। आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन है बेहद खास होने वाला है। आज कुछ प्राप्ति का दिन है। रुका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही क्‍यों न दे। कला जगत से जुड़े लोग आज कुछ अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं और उन्‍हें लाभ होगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन भी साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। दिन सुखमय बीतेगा। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।
तुला:
सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। बिना सोचे किसी पर भी भरोसा न करें। आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। मन अशांत हो सकता है। सेहत में भी गिरावट संभव है। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा। मेहनत और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें। परिणाम सकारात्‍मक प्राप्‍त होंगे। धन निवेश करने का विचार है तो आज का दिन अनुकूल है। भाग्‍य आज 84 फीसदी साथ देगा।
धनु:
शेयर आदि में सोच-समझकर ही निवेश करें। जहां एक सही निर्णय करेगा आपको मालामाल वहीं एक गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है। सावधान रहें। रुपये-पैसे के मामले में लेन-देन सोच-समझकर करें, तो सही रहेगा। परिवार के साथ बात करके ही किसी विषय पर निर्णय लें। भाग्‍य आज 55 फीसदी ही साथ देगा।
मकर:
बीते दिनों के रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया है। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ें, अच्‍छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आज किए गए कार्य भविष्‍य में लाभ प्रदान करेंगे। भाग्‍य आज 94 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज धन अनावश्यक रूप से खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव की आशंका है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अतः आप किसी पर भरोसा न करें। अपने मन की सुनकर ही कोई निर्णय लें तो फायदे में रहेंगे। परिवार के किसी व्‍यक्ति से भी मनमुटाव हो सकता है। भाग्‍य आज 54 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे और मनचाही मुराद पूरी होगी। आज के राजा आप हैं। आपके सभी काम आसानी से बनेंगे। धन के मामले में व्‍यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Akshay Kumar’s Good Newwz Crosse’s Rs 300 Crore Mark

Newsmantra

Zaira Wasim has quit

Newsmantra

मिथुन : दिन बेहतर रहेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More