newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureSports

धोनी और रैना ने रख दिये बल्ले

भारतीय टीम के दो धुरंधर बल्लेबाजों ने रविवार को आजादी के जश्न के बीच ही जब शाम को अचानक अपना बल्ला रख देने और सन्यास लेने की घोषणा की तो किसी को भरोसा तक नहीं हुआ. महेंद्र सिंह धोनी ने पहले 7 बजकर 29 मिनट पर सन्यास लेने का ऐलान किया तो उनके साथ ही कुछ देर बाद सुरैश रैना ने भी बल्ला रख दिया. ऐसा लगा कि कई बार मैदान पर जमकर खेलने वाले दोनों दिग्गजों ने पहले ही तय कर रखा था कि सन्यास लेगें तो एक साथ ही .

एम एस धोनी (MS Dhoni) ने आखिराकार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. माही ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में बेहद ही अलग अंदाज में जो लिखा उसने हर किसी का दिल जीत लिया. शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माना जाए.’ धोनी के इस पोस्ट के साथ ही पूरे क्रिकेट वर्ल्ड में उनको लेकर बात होने लगी है.भारत को 2 बार वर्ल्डकप का खिताब जीताने वाले धोनी ने लिखा, ‘आप लोगों के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया.  बता दें कि धोनी ने अपने रिटायरमेंट के लिए 15 अगस्त का दिन चुना तो वहीं दूसरी ओर जो वीडियो उन्होंने शेयर किया उसमें गायक मुकेश के द्वारा गाया हुआ गाना- ‘पल दो पल का शायर हूं.’ धोनी का यह अंदाज भी उनके फैन्स को भावुक कर रहा है. बता दें कि धोनी को यह गाना काफी पसंद है और कई दफा इस गाने को वो गुनगनाते हुए नजर आए हैं. ऐसे में धोनी ने अपने खास दिन इसी भावुक गाने के साथ क्रिकेट का साथ छोड़ा है.

धोनी के साथ-साथ सीएसके के उनके साथी सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. रैना ने भी भावुक पोस्ट के जरिए अपने इंटरनेशनल करियर को विराम दिया. उन्होंने लिखा, ‘माही आपके साथ खेलने के अलावा कुछ भी नहीं था. पूरे दिल से गर्व के साथ मैं इस यात्रा में आपसे जुड़ना चाहता हूं. शुक्रिया भारत’. रैना ने धोनी के साथ संन्यास का ऐलान करके साबित कर दिया कि वो माही के सच्चे दोस्त और शिष्य हैं.

Related posts

Aditya Birla Capital Partners with Indian Olympic Association for Paris Olympics 2024

Newsmantra

INDIA – largest ever participation worldwide for COMRADES

News Mantra

Gully Boy Heads To The Oscars

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More