newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा

Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 17 अगस्त दिन सोमवार आज कुछ राशि के जातकों को व्‍यापार में लाभ म‍िलेगा तो कुछ को नौकरी में। कुछ नए व्‍यापार शुरू करने की कोश‍िश करेंगे तो कुछ के रुके काम बनेंगे। आप देख‍िए आपके ह‍िस्‍से क्‍या है? राशि का स्वामी मंगल एकादश आय भाव में चंद्र की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। दशम भाव में बृहस्पति होने के कारण संतान पक्ष से आशाजनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 85 प्रत‍िशत l
वृषभ:
आज का दिन संतोष और शांत‍ि का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत l
मिथुन:
राशि स्वामी के प्रथम भाव में होने के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 86 प्रत‍िशत l
कर्क:
चंद्रमा दशम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। इससे आपके आजीविका क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 89 प्रत‍िशत l
सिंह:
राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा- प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 92 प्रत‍िशत l
कन्या:
राशि स्वामी बुध पराक्रम वृद्धि कर रहा हैं रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमें में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। आज शुभ खर्च और कीर्ति की वृद्धि होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 89 प्रत‍िशत l
तुला:
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 91 प्रत‍िशत l
वृश्चिक:
आपकी राशि द्वितीय केतू योग अभी कुछ दिन और चलेगा। इसकी वजह से कुछ आंतर‍िक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा क‍ि आप ब‍िना देर क‍िए क‍िसी डॉक्‍टर को द‍िखा लें। पैरंट्स के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। न‍िवेश संबंधी क‍िसी कार्य में आपकी रुच‍ि बढ़ेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 69 प्रत‍िशत l
धनु:
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन-सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन उपहार में म‍िल सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यंत तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। क‍िसी रुके हुए कार्य को फिर से शुरू करने का मौका म‍िलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 85 प्रत‍िशत l
मकर:
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। हर कार्य में आपको अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े-विवाद में न पड़ें। अन्‍यथा आपको भावनात्‍मक तकलीफ हो सकती है। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग है। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 88 प्रत‍िशत l
कुंभ:
आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि उदय चल रहा है। इसलिए निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशाकारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े-विवाद से बचें। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत l
मीन:
आज का दिन बेटे-बेटी की चिंता तथा उनके कार्यों में व्यतीत होगा। दांपत्‍य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें। अन्‍यथा संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का दशम योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत l

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

गृहस्थ आश्रम ही सबसे बड़ा आश्रम: स्वामी ब्रह्मेंद्रानंद सरस्वती

Newsmantra

Salman Khan to shake a leg with Prabhudheva

Newsmantra

WAR: Hrithik Roshan and Tiger Shroff’s action scenes directed by 4 international experts

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More