newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Culture

कहीं संस्कृति तो कहीं बहादुरी से परिचित कराते हैं हमारे त्योहार: सुधीर सिंगला

कहीं संस्कृति तो कहीं बहादुरी से परिचित कराते हैं हमारे त्योहार: सुधीर सिंगला

-शहर में कई स्थानों पर दुर्गा पूजा व कीर्तन में पहुंचे विधायक

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने सप्तमी के अवसर पर शीतला कालोनी, लक्ष्मण विहार व सेक्टर-31 में माता दुर्गा पूजा व कीर्तन में शिरकत की। उन्होंने सभी आयोजकों को इन धार्मिक आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वहां स्वयं भी पूजा-अर्चना करके मां से सभी के कुशल, मंगल और तरक्की की कामना की।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में हर त्योहार कहीं संस्कृति से परिचय कराते हैं तो कहीं बहादुरी से। नवरात्र मां दुर्गा के 9 रूपों को समर्पित होते हैं। मां दुर्गा के 9 रूपों का वर्णन करते हुए विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि नौ दुर्गाओं ने देव दानव युद्ध में विशेष भूमिका निभाई है। इनकी सम्पूर्ण कथा देवी भागवत पुराण और मार्कण्डेय पुराण में लिखित है। शिव पुराण में भी इन दुर्गाओं के उत्पन्न होने की कथा का वर्णन आता है कि किस प्रकार से हिमालय राज की पुत्री पार्वती ने अपने भक्तों को सुरक्षित रखने के लिए तथा धरती आकाश पाताल में सुख शान्ति स्थापित करने के लिए दानवों राक्षसों और आतंक फैलाने वाले तत्वों को नष्ट करने की प्रतीज्ञा की। समस्त नव दुर्गाओं को विस्तारित करके उनके 108 रूप धारण करने से तीनों लोकों में दानव और राक्षस साम्राज्य का अन्त किया। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सदियों से धर्म और पाप के बीच युद्ध होते आ रहे हैं। देवताओं ने भी पाप का नाश करने के लिए लड़ाईयां लड़ीं। भगवान राम ने रावण को खत्म करके बुराई का अंत किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पौराणिक हकीकतों को जानने के लिए ग्रन्थों, पुस्तकों का अध्ययन जरूर करना चाहिए। हमें सिर्फ अपने शिक्षण संस्थानों की पुस्तकों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

कहीं संस्कृति तो कहीं बहादुरी से परिचित कराते हैं हमारे त्योहार: सुधीर सिंगला

कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, पूर्व पार्षद मंगत राम बगड़ी, जुगल रैना, विश्व विजय झा, दिलीप सिंह, विनोद कुमार, आनंद चौधरी, प्रहलाद शास्त्री, सोनू कुमार, मुकेश तिवारी, प्रभु मंडल, सुनील शर्मा, पवन लांबा, उमेश ठाकुर, रणजीत मिश्रा, अनुज प्रसाद, ललन शास्त्री, दुर्गागंज झा शीतला कॉलोनी, पंकज पाठक, विरेंदर यादव, मधुसूदन लक्ष्मण विहार व साधु चरण दत्ता, पीकेघातक सेक्टर-31 मौजूद रहे।

Related posts

Honourable Prime Minister Shri Narendra Modi Graces the Largest Gathering of Paediatric Cardiac Surgery Patients at Nava Raipur

Newsmantra

कार्य-व्यवहार में लाभ होगा

Newsmantra

आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More