newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है

मेष:
आज चंद्रमा का प्रवेश सूर्य के घर सिंह राशि में हुआ है। मित्र राशि में चंद्रमा का गोचर ज्योतिषशास्त्र में शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सूर्य और चंद्रमा का नवम पंचम योग बना है जो इसे और शुभ बना रहा है। इन स्थितियों में मंगलवार का दिन आपके लिए कितना शुभ है, बात करते हैं सबसे पहले मेष राशि की…आज कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर धन खर्च होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी नई पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। कुल मिलाकर दिन शुभ रहेगा भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
हो सके तो कोई नया कार्य शुरू करने से बचें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज किसी को उधार देने से बचें। भाग्य आज 51 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
पराक्रम में वृद्धि होने से आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी, साथ ही धनलाभ होगा। आपके नए संपर्क बनेंगें जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। भाग्य आज 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। खर्च पर नियंत्रण रखें। आज किसी को उधार न दें, न ही किसी से कर्जा लें क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की सम्भावना कम है। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आपके खर्च की अधिकता आज रहेगी, खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होने का योग है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, परिवार में किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें। भाग्य आज 68 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। धन लाभ होगा, पूंजी निवेश में लाभ होगा, जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आपका सितारा अनुकूल है। आज हर क्षेत्र में लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आज किसी के साथ मनमुटाव में न पड़ें। भाग्य आज 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, अध्यात्म में भी रुचि बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा, कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। यात्रा करने से बचें, चोट-चपेट लग सकती है, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। भाग्य 56 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलने की प्रबल संभावना है, अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। परिवार के किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी, कोई नया ऑर्डर अथवा अनुबंध मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। शत्रु बलहीन रहेंगें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से प्रशंसा मिल सकती है। भाग्य आज 78 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Aishwarya and Aradhya admitted to Hospital

Newsmantra

Meghalaya Grassroots Music Project Season-2 all set to elevate Music to greater heights

Newsmantra

MUMBAI INDIANS BEAT CHENNAI SUPER KINGS TO GAIN THEIR STRAIGHT 4TH IPL TITLE

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More