शुक्रवार, जून 7, 2019
?? आज का पंचांग – दैनिक पंचांग??
? ।।श्री गणेशाय नमः ।। ?
ज्योतिषाचार्य: श्री रमेश बी जोशी ( शास्त्री )
_?Have A Nice Day _?
❤꧂⌒✰‿✰❤꧂⌒✰???
???? ?????? ?
?? प्रणाम ??
**********
? आज का सुविचार ?
▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬
कश्ती है पुरानी मगर
दरिया बदल गया;
मेरी तलाश का भी तो
जरिया बदल गया,
न शक्ल बदली
न ही बदला मेरा किरदार,
बस लोगों के देखने का
नजरिया बदल गया..
?????*
??? सुप्रभात???
▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬
? आजका दैनिक पंचांग ?
शुक्रवार, जून 7, 2019 का पंचांग आप के लिए
तिथि चतुर्थी – 07:39:10 तक, पंचमी – 29:17:50 तक
नक्षत्र पुष्य – 18:56:35 तक
करण विष्टि – 07:39:10 तक, बव – 18:28:46 तक
पक्ष शुक्ल
योग घ्रुव – 20:23:58 तक
वार शुक्रवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:22:50
सूर्यास्त 19:17:04
चन्द्र राशि कर्क
चन्द्रोदय 09:03:59
चन्द्रास्त 23:04:59
ऋतु ग्रीष्म
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1941 विकारी
विक्रम सम्वत 2076
काली सम्वत 5121
दिन काल 13:54:14
मास अमांत ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 08:09:41 से 09:05:18 तक, 12:47:46 से 13:43:23 तक
कुलिक 08:09:41 से 09:05:18 तक
कंटक 13:43:23 से 14:39:00 तक
राहु काल 10:35:40 से 12:19:57 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 15:34:37 से 16:30:14 तक
यमघण्ट 17:25:51 से 18:21:28 तक
यमगण्ड 15:48:31 से 17:32:48 तक
गुलिक काल 07:07:06 से 08:51:23 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:52:09 से 12:47:46 तक
दिशा शूल
दिशा शूल पश्चिम
चन्द्रबल और ताराबल
ताराबल अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा दिन रात कर्क राशि में संचार करेगा। ऐसे में आज का दिन बहुत से लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ लोगों के लिए दिन का पहला भाग अधिक अनुकूल रहेगा तो कुछ लोगों के लिए दोपहर के बाद का समय शुभ रहेगा। आपके लिए दिन कैसा रहेगा देखेंःघर एवं बाहर आज दोनों जगह वाद-विवाद से बचें। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होगा। ऑफिस के कामकाज के हेतु प्रवास पर जाना हो सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।
वृषभ:
पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। किसी भी जगह की यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से आनंदित होंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे कार्य पूरे कर सकेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:
अचानक धन लाभ होगा। आज कोई नया प्रॉजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए दिन लाभदायक साबित होगा। उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। भाग्य 75% साथ देगा।
कर्क:
सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। यात्रा से निवेश में लाभ होगा। किसी भी कार्य को करेंगे, सिद्धि प्राप्त होगी। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। साझेदारी में लाभ होगा। मित्रों के बाहर जाने का प्रसंग बन रहा है। दोपहर बाद स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत हो सकती है लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। अनैतिक विचारों पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर बोलें। भाग्य 65% साथ देगा।
सिंह:
आज किसी को उधार न दें, धन व्यय के योग हैं। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। संतान के संबंध में समस्या आ सकती है। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बन सकते हैं। भाग्य 55% साथ देगा।
कन्या:
कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः दूर होंगी, शुभ समाचार मिलेगा। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। ऑफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे और व्यापार-धंधे में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान होने की आशंका है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। भाग्य 85% साथ देगा।
तुला:
कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा। भाग्य 78% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल, अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। भाग्य 82% साथ देगा।
धनु:
आज यात्रा में सावधानी बरतें, चोट-चपेट, वाद-विवाद की आशंका है, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यर्थ तनाव और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। कार्य पूरा होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेना आज हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें। भाग्य 60% साथ देगा।
मकर:
जीवनसाथी से सहयोग बढ़ेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आऐंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों और संबंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिल सकता है। शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति रहेगी। भाग्य 80% साथ देगा।
कुंभ:
क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। धन लाभ होगा और अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। दांपत्यजीवन आनंददायक होगा। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। भाग्य 82% साथ देगा।
मीन:
अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख व यात्रा में सफलता मिलेगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों पर जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाग्य 78% साथ देगा।
? आपका दिन मंगलमय हो ?