newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मेष किस्मत चमकेगी . 6 मई

▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬
?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज दोपहर चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर अपनी राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। स्वराशि में चंद्रमा के आगमन से कर्क राशि वालों की किस्मत आज चमकने वाली है। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा देखिएः-खुशी बरकरार रहे इसके लिए आज शाम से आप सावधान हो जाएं, वाद-विवाद में न पड़ें क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। प्रवास-पर्यटन को टालना बेहतर होगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। भाग्य 70% साथ देगा।
वृषभ:
परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें अन्यथा तकलीफ हो सकती है। आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता शाम से आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। भाग्य 65% साथ देगा।
मिथुन:
प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों का मिलेगा पूर्ण सहयोग, धन प्राप्ति के विशेष योग है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
कर्क:
समस्याएं आज शाम से सुलझने लगेंगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। जोखिम से बचकर रहें। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। भाग्य 95% साथ देगा।
सिंह:
पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें, बाधाएं शाम से कार्यों में आ सकती हैं। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। भाग्य 68% साथ देगा।
कन्या:
दोपहर बाद से मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा, वह लाभप्रद रहेगा। भाग्य 82% साथ देगा।
तुला:
आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विविध क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। अधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिल सकता है। भाग्य 75% साथ देगा।
वृश्चिक:
भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से आत्मिक संतोष मिलेगा। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता होगी। भाग्य 82% साथ देगा।
धनु:
दोपहर बाद से दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर आज भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। धन संबंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य 80% साथ देगा।
मकर:
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। बाहरी खान-पान का सहारा न लें। साझेदारी से लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है। भाग्य 82% साथ देगा।
कुंभ:
उन्नतिदायक दिन रहेगा। दोपहर बाद अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आपका दृढ़ रहेगा। कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। भाग्य 70% साथ देगा।
मीन:
शाम से ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। परिस्थितयां आपका साथ देंगी, मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। घर में आनंद और शांति का वातावरण रहेगा। कार्य में यश और कीर्ति मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। संतान के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ? ज्योतिषाचार्य: श्री रमेश बी जोशी ( शास्त्री )
सम्पर्क : 9869513936

Related posts

Haryana to host the 4th edition of Khelo India

Newsmantra

व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे

Newsmantra

Poet Vimal Mehra Unveils His Narrative Poem “Agni-Samadhi” 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More