newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Sports

सतप्रकाश यादव भारतीय बास्केटबॉल फैडरेशन की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य बने

सतप्रकाश यादव भारतीय बास्केटबॉल फैडरेशन की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य बने

गुरुग्राम। जिले के गांव जमालपुर निवासी सतप्रकाश यादव को भारतीय बास्केटबॉल फैडरेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पुरुष टीम की प्रमुख चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर जिले के अनेकों खेल संगठनों, प्रतिनिधियों तथा खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।
भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान तथा भारतीय महिला व पुरुष टीमों के मुख्य प्रशिक्षण रहे सतप्रकाश यादव को अब बास्केटबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। उनकी अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने 2019 के विश्व कप में चीन, फिलिपाइन, चाइना ताइपेई तथा कजाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों को पराजित कर क्वालिफाई किया था।
फैडरेशन के महासचिव कुलविंद्र सिंह की ओर से जारी किए गए नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि यह समिति दो से दस दिसंबर 2023 तक पंजाब के लुधियाना में होने वाली 73वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय पुरुष टीम के संभावित खिलाडिय़ों का चयन करेगी। यह भारतीय टीम आगामी वर्ष में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेगी। वरिष्ठ खिलाड़ी सतप्रकाश यादव की इस नियुक्ति पर जिले व प्रदेश के अनेक खेल संगठनों, प्रतिनिधियों तथा खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related posts

KABADDI IS INDIA’S GAME OF THE SOIL. KABADDI RUNS IN EVERYONE’S BLOOD: VICKY KAUSHAL

Newsmantra

SA20 MARKS GROWING FANDOM AND STRONG CULTURAL CONNECTION WITH ‘INDIA DAY’ AHEAD OF SEASON 4

Newsmantra

Yonex-Sunrise India Open 2025: Olympic champions Viktor Axelsen & Anupama Upadhyaya advances to second round.

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More