newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

विधायक सुधीर सिंगला ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन का प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को दिया न्यौता

विधायक सुधीर सिंगला ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन का प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को दिया न्यौता

-आगामी 27 अगस्त को होगा गुरुग्राम विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन
-अधिक से अधिक पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में पहुंचने की विधायक ने करी अपील

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने गुरुग्राम विधानसभा के आगामी 27 अगस्त 2023 को सायं 5:00 बजे प्रस्तावित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में आने का प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को न्यौता दिया। उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन के लिए विधायक सुधीर सिंगला को अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने विधायक सुधीर सिंगला के समक्ष कहा कि हम सब अपनी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी आज जिस मजबूत स्थिति में है, उसका श्रेय उस अंतिम कार्यकर्ता तक को जाता है जो छोटे-छोटे कार्यक्रमों में भी जमीन से जुडक़र काम करता है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि राष्ट्र को समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज वाला संगठन है।

प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से मुलाकात के दौरान विधायक सुधीर सिंगला ने उनसे पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गुरुग्राम विधानसभा का 27 अगस्त की शाम को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन का स्थान जल्द ही तय करके जानकारी दी जाएगी। प्रदेश में पार्टी की नीतियों से आमजन को भरपूर लाभ मिलने की बात विधायक ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का पात्रों को बिना किसी बाधा के लाभ मिल जा रहा है। सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आसान बना दिया गया है। अब लोगों को किसी काम के लिए भटकना नहीं पड़ता। चाहे पेंशन हो, राशन कार्ड हो या कुछ और कार्य, डिजिटल क्रांति के दौर में घर बैठे हो रहे हैं। किसी को सरकारी कार्यालयों के अब चक्कर नहीं काटने पड़ते। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता के बीच रखकर पार्टी की मजबूती के लिए पदाधिकारी, कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। विधायक सुधीर सिंगला ने गुरुग्राम के पन्ना प्रमुखों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। द्रोण नगरी गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे इस पन्ना प्रमुख सम्मेलन में इतिहास रचें।

Related posts

Tarun Tejpal acquitted in sexual harassment case

Newsmantra

COVID DEATH RATE DOWN TO 1 PERCENT

Newsmantra

AMIT SHAH : CAA WILL STAY

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More