newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

विधायक सुधीर सिंगला ने प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान में रक्षा बंधन पर्व मनाया

विधायक सुधीर सिंगला ने प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान में रक्षा बंधन पर्व मनाया

-प्रजापति ब्रह्मकुमारीज ने विधायक को बांधी राखी

गुरुग्राम। गुरुवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला तिकोना पार्क क्षेत्र में प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्हें ब्रह्मकुमारीज ने रक्षा सूत्र राखी बांधी। उन्होंने सभी को भाई-बहन के इस पावन पर्व की बधाई दी।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में हर रिश्ते के लिए विशेष त्योहार सदियों से मनाए जाते हैं। ये त्योहार हमारी संस्कृति और रिश्तों को मजबूत करते हैं। हमारे इन त्योहारों को विदेशी में भी मनाया जाने लगा है। दुनियाभर में फैले भारतीय भले ही वहां के नागरिक बन चुके हों, लेकिन अपनी भारतीयता उन्होंने कभी नहीं छोड़ी। हर जगह भारतीय अपने त्योहारों को मनाते हैं। विधायक ने कहा कि हमारा प्रयास भी यही होना चाहिए कि हम कहीं भी रहें, हमारे तीज-त्योहार और हमारी भारतीय संस्कृति हमारे भीतर रहनी चाहिए। हमारे त्योहारों के प्रति विदेशी भी आकर्षित हो रहे हैं। भारत में रहने वाले विदेशी लोग यहां हमारे त्योहारों को मनाते हैं। रंगों का त्योहार होली, दीपों का त्योहार दीवाली और हर रिश्ते के नाम पर मनाए जाने वाले त्योहारों की खुशी हम अपनों, अपने आसपास केलोगों के साथ मनाते हैं। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आगामी भाई-बहन के पे्रम के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार को सभी धूमधाम से मनाएं। हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार की ओर से बहनों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया है। सरकार की प्रदेश में बहनों को हर बार यह बड़ा तोहफा दिया जाता है। इस अवसर पर सुदेश दीदी, अंजुला दीदी, ममता दीदी, अंकिता दीदी, आनंद, अशोक गुप्ता, कपिल दुआ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

मराठा वोट बैंक अब बंट गया कई खानों में फायदा बीजेपी को मिलेगा

News Mantra

अमित शाह से उदधव की बातचीत के मायने

Newsmantra

39 candidates have serious criminal cases in MP

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More