newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का है मौका, ऐसे बनाएं प्लान अगर आप भी काफी लम्बे समय से दोस्तों या परिवार के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो हो जाएँ तैयार

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का है मौका, ऐसे बनाएं प्लान अगर आप भी काफी लम्बे समय से दोस्तों या परिवार के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो हो जाएँ तैयार

अपने लोगों के साथ घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। लेकिन भाग – दौड़ भरी जिंदगी में समय मिलना मुश्किल हो जाता है। खासकर, जब कामकाजी लोगों को लम्भी छुट्टियां नहीं मिल पाती। जब कुछ दिनों की छुट्टियां मिलती हैं, तो वो अपने परिवार के साथ घूमने के लिए निकल जाते हैं।

इस बार स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त, गुरुवार को है जोकि सरकारी छुट्टी है। 16 अगस्त यानि शुक्रवार को आप ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं। और शनिवार – रविवार वीकेंड छुट्टी के बाद सोमवार को रक्षाबंधन की छुट्टी के साथ पूरे 5 दिनों तक परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

इस तरह से 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिस से सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेनी होगी और 5 दिनों तक घूमने का प्लान तैयार हो जाएगा।

आइए जानते हैं कैसे प्लान बना सकते हैं?

15 अगस्त- गुरुवार (स्वतंत्रता दिवस की सरकारी छुट्टी)
16 अगस्त- शुक्रवार (ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं)
17 अगस्त- शनिवार (वीकेंड की छुट्टी)
18 अगस्त-रविवार (वीकेंड की छुट्टी)
19 अगस्त- सोमवार (रक्षा बंधन की छुट्टी)

इस तरह आप सिर्फ 16 अगस्त, शुक्रवार को छुट्टी लेकर पूरे 5 दिनों तक घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Related posts

News18’s Mega Opinion Poll 2024: NDA to go ‘400 paar’, record mandate for BJP; setback for INDIA bloc

Newsmantra

GCCs bring sunshine for women hiring in tech, 61% of Companies Anticipate 50%+ Growth in Women Hires by 2030

Newsmantra

Unveiling the Showstopper Within: Style Baazar’s Pujo Campaign Redefines Festive Fashion

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More