newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Research and Education

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तृतीय वर्षगांठ पर प्रेस वार्ता का आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तृतीय वर्षगांठ पर प्रेस वार्ता का आयोजन

दिनांक 28 जुलाई 2023 को केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त श्री वरुण मित्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तृतीय वर्षगांठ पर प्रेस वार्ता का आयोजन केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, वायुसेना स्थल, गुरुग्राम में किया गया l

मीडिया के विभिन्न प्रतिभागी इस प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे l गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त श्री टी.प्रीतम सिंह एवं श्री दीदार सिंह के अतिरिक्त नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री राधाकृष्ण पंवार एवं वायु सेना विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संगीता सिंघल तथा गुरुग्राम शहर के समस्त केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य जिसमें श्री जे.पी. सिंह, श्री कर्मवीर सिंह गिल, श्रीमती शुचिता कौशल और श्रीमती भारती कुमारी भी इस वार्ता के साक्षी बने l

प्रेस वार्ता श्री वरुण मित्र के द्वारा प्रारंभ की गई एवं उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला l नई शिक्षा नीति पर बिंदुवार चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य हर बच्चे की विशेष क्षमताओं की पहचान करना और उनके विकास हेतु प्रयास करना, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) को प्राथमिकता देना, बहुभाषिकता और भाषा की शक्ति पर बल देना , भारतीय जड़ों और गौरव से बंधे रहना, अवधारणा की समझ पर जोर देना तथा एक मजबूत, जीवंत एवं सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में पर्याप्त निवेश आदि को सुनिश्चित करना है |

केंद्रीय विद्यालय संगठन में नई शिक्षा नीति के अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश की आयु के नए मापदंडों पर भी प्रकाश डाला गया एवं नई स्कूली व्यवस्था 5+3+3+4 के बारे में जानकारी दी गई l केंद्रीय विद्यालय संगठन इस दिशा में बाल वाटिका, ई– क्लासरूम, खिलौना आधारित शिक्षा, विद्या प्रवेश, अटल टिंकरिंग लैब की शुरुआत कर इस नीति को क्रियान्वित कर रहा है l इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर दिनांक 29 एवं 30 जुलाई 2023 को दो दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षक समागम कार्यक्रम आई.टी.पी.ओ. प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा |

प्रेस वार्ता के इस अवसर पर उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग के द्वारा पत्रकार दीर्घा से उठाए गए प्रश्नों के उत्तर दिया गया एवं शंकाओं का समाधान बड़ी सटीकता से किया गया l वार्ता के अंत में श्री टी. प्रीतम सिंह के द्वारा आए हुए पत्रकार एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया l

Related posts

EuroSchool Strengthens Bengaluru Network with Two New Campuses at Hennur & Gunjur – Admissions Now Open!

Newsmantra

Granules India Strengthens R&D Leadership with Two New Centres of Excellence at IIT Hyderabad’s Technology Research Park

Newsmantra

IIM Sambalpur Hosts POMS India International Conference 2025 on Operations and Supply Chain Management

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More