newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उप-निगम आयुक्त ने किया मौका निरीक्षण  

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उप-निगम आयुक्त ने किया मौका निरीक्षण  

– नगर निगम मानेसर क्षेत्र के गांव लखनौला में आयोजित होगा कार्यक्रम
– रामपुरा से लखनौला गांव को आने वाली मुख्य सड़क का निर्माण जल्द होगा पूरा

11 जनवरी, मानेसर। उप-मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नगर निगम मानेसर के उप-निगम आयुक्त ने गांव लखनौला स्थित स्टेडियम का मौका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंजिनियरिंग और सेनिटेशन विंग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उप-निगम आयुक्त ने किया मौका निरीक्षण  उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा ने निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 26 जनवरी से पहले गांव की मुख्य सड़क का निर्माण पूरा करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा स्टेडियम की चार दिवारी, ग्रिल, मुख्य गेट और स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्थित शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर रंग-रोगन करें। कार्यक्रम स्थल पर स्टेज की साज सज्जा के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। सेनिटेशन विंग को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था का ध्यान रखे। बागवानी शाखा को मुख्यद्वार, शहीद स्मारक और स्टेज की सज्जा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इलेक्ट्रीकल विंग को स्ट्रीट लाइट, कार्यक्रम स्थल पर बिजली आदि की व्यवस्था सौंपी गई। अग्निशमन अधिकारी को कार्यक्रम स्थल व आसपास पानी के छिड़काव व कार्यक्रम के दौरान एक फायर टेंडर व्हीकल सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए है।
इस मौके पर उनके साथ नगर निगम की सेनिटेशन विंग, इंजीनियरिंग विंग,हॉर्टिकल्चर विंग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मणिपुर की वर्तमान स्थिति पर गर्वनर अनुसुइया ने न्यूज18 इंडिया से की खास बातचीत

Newsmantra

LAWYERS SHOULD KNOW THERE SOCIAL RESPONSIBILITY

Newsmantra

Rise of Women Entrepreneurs in the Digital Age

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More