newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

Bharat Jodo Yatra

मुंबई. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुंच गई है. इस यात्रा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए. वह हिंगोली में राहुल गांधी के साथ यात्रा में दिखाई दिए. दूसरी ओर, आदित्य से एक दिन पहले एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं. वह यात्रा में शामिल होने नांदेड़ पहुंची थीं. उनके साथ पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल भी थे.

जानकारी के मुताबिक, सांसद सुप्रिया सुले के साथ एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब हो गया. कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि पवार कुछ दिन पहले ही अस्पताल से वापस घर आए हैं. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इसलिए वह यात्रा में नहीं आ सके.

Related posts

Harsimrat Badal Quits Cabinet

Newsmantra

Army chief General Bipin Rawat warned Pakistan

Newsmantra

RAHUL ASKED WILLFUL LOAN DEFAULTERS LIST

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More