newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

हिंदी बने देश की भाषा, अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर देश को शुभकानाएं दी और हिंदी का इस्‍तेमाल अधिक से अधिक करने पर जोर दिया। उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी व सरदार वल्‍लभभाई पटेल के सपनों ‘एक देश एक भाषा (One Nation One Language)’ का जिक्र कर कहा कि इसे साकार करने के लिए हिंदी का इस्‍तेमाल बढ़ाना होगा।उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परंतु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बांधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।’

उन्‍होंने एक और ट्वीट कर कहा, ‘आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि हम अपनी-अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर देश की एक भाषा के पूज्य बापू और लौह पुरूष सरदार पटेल के स्वप्न को साकार करने में योगदान दें।’

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भी हिंदी दिवस के मौके पर देश को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘पूरे देश में हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जो हम सब को एक धागे में पिरोती है और दुनिया में हमारी पहचान भी है। आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। हम सब हिंदी का इस्‍तेमाल अधिक से अधिक करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।’

इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया और कहा, ‘आशा-अभिलाषा है हिंदी, सबको साथ लेकर चलनेवाली भाषा है हिंदी! हिंदी साहित्य की सेवा में लगे हुए सभी लेखकों, कवियों और पत्रकारों को नमन करते हुए देशवासियों को हिंदी-दिवस की शुभकामनाएँ!!’ हर वर्ष 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाई जाती है। इसी दिन भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर हिंदी को चुना गया था। देश के लिए चुने गए 22 भाषाओं में से एक हिंदी है।हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा है। यह भाषा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में बोली जाती है। इसे भारत में राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी भाषी लोगों की सबसे बड़ी संख्या भारत में है। 43.63 फीसद के साथ 53.0 करोड़ भारतीय हिंदी बोलते हैं। दुनिया की भाषाओं का इतिहास रखने वाली संस्था एथ्नोलॉग के मुताबिक हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है।

कब हुई मनाने की शुरुआत
14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

Related posts

Final NRC list

Newsmantra

The third edition of Granules Green Heartfulness Run witnesses more than 40000 participants to raise a green cover of 10000 plants

Newsmantra

BCL CMD Yatish Kumar received ‘CMD Leadership Award’ at Governance Now 8th PSU Awards

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More