newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा

मेष:
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात सूर्य, बुध और शनि के साथ मकर राशि में होगा। ग्रहों के इस संयोग से महीने का अंतिम रविवार कई राशियों के लिए खर्चीला रहने वाला है। जानें आपके सितारे क्या कहते हैं देखें…आज का दिन मिलाजुला रहेगा और काफी हद तक सफलता आपकी क्षमता और लगन पर निर्भर करेगा। जिन लोगों की दशा अच्छी चल रही है वह नए कार्यों को शुरू कर सकते हैं। मान-सम्मान का भी इन्हें फायदा मिल सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। लेकिन जिनकी दशा प्रतिकूल है वह मानसिक उलझन और सुस्ती महसूस करेंगे। योजनाएं शुरू होकर समाप्त हो सकती हैं। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आज आपकी बुद्धि काफी तेज रही है, कुछ लिखने-पढने का काम कर सकते हैं। धर्म-कर्म के काम भी आप कर सकते हैं। शाम तक कुछ जरूरी खरीदारी हो सकती है। शौक-मौज पर भी धन खर्च करेंगे। दूर रहने वाले मित्रों और संबंधियों से बात-चीत हो सकती है। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
राशि से आठवें घर में संचार करता हुआ चंद्रमा और शनि मानसिक उलझन बढाएगा। आज का दिन संयम से बिताएं, हो सके तो नया काम टाल दें। अजनान लोगों से दोस्ती करने की भूल ना करें। जिन लोगों की दशा अच्छी चल रही वह अचानक लाभ पा सकते हैं, नहीं तो गैर जरूरी खर्चे होंगे। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
गंगा में विसर्जित होने वालों की अस्थियां कहां जाती हैं…
कर्क:
आज आपका दिन सुख और आनंद में बीतेगा। वैवाहिक जीवन में अंतरंग पल साथ गुजार सकते हैं। वस्त्रों और जरूरी वस्तुओं की खरीदारी भी आज हो सकती है। यात्रा का प्रसंग भी आज बन रहा है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगा। सलाह है, अतिउत्साह से बचें। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
आज आप घरेलू और दूसरे मामलों में काफी व्यस्त रह सकते हैं। मित्रों और साझेदारों से तालमेल बनाए रखने से लाभ प्राप्त करेंगे। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा। भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। विचारशील व्यक्तियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। कुछ रचनात्मक काम भी आज कर सकते हैं। धर्म-कर्म और मांगलिक काम में भाग ले सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के प्रति ध्यान केंद्रित करना होगा। प्रेमी के साथ रोमांचक पल बिताएंगे लेकिन संयम से काम लें नहीं तो मन मुटाव भी हो सकता है। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज पारिवारिक मामलों में आपकी व्यस्तता अधिक रह सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा, अटका धन मिल सकता है। माता या घर की किसी महिला की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज कुछ नया काम कर सकते हैं। पहले से अटके काम भी आज पूरा कर पाएंगे। मानसिक अस्थिरता की वजह से विचारों में तेजी से बदलाव आते रहेंगे। छोटे भाई-बहनों से विवाद ना करें। सेहत का ध्यान रखें, गले एवं सांस संबंधी परेशानी हो सकती है। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज आपको सुबह से ही सक्रिय रहना होगा नहीं तो हाथ आया अवसर भी खो सकते हैं। अपनी बातों और व्यवहार से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सगे-संबंधियों के सहयोग से आपका काम बनेगा। खान-पान के प्रति रुचि बढेगी। परिवार के साथ यादगार पल गुजार सकते हैं। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आपकी राशि में 4 ग्रहों का संयोग बना हुआ है ऐसे में आपका मूड अचानक से बदलता रहेगा। अचानक से गुस्सा आ सकता है और दूसरे ही पल हंसी-मजाक से मूड में आ जाएंगे। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। शॉपिंग कर सकते हैं, धन का लाभ हो सकता है। मित्रों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन मानसिक उलझनों वाला रहेगा। अकारण ही इधर-उधर की बातें सोचकर परेशान हो सकते हैं। य़ात्रा का प्रसंग बन सकता है। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें। लव लाइफ में रूठने-मनाने का सिलसिला बना रह सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। व्यापारी हैं तो कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कुछ अच्छे अवसर प्राप्त कर सकते हैं। बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत रहेंगे। प्रभाव-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

रुका हुआ धन आपको अवश्‍य प्राप्त होगा

Newsmantra

I learned a lot : Varun

Newsmantra

दिन अधिक सुखद रहेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More