newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी

मेष:
27 जनवरी सोमवार को दिन रात चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में रहेगा। चंद्रमा के साथ इस राशि में शुक्र का भी संयोग बना हुआ है। इन दोनों ग्रहों के संयोग से मिथुन राशि पर किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके सितारे आज क्या कहते हैं देखिए…मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। धन का निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रुचि रहेगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।
वृषभ:
कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा, उच्च पदाधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा जिससे अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। आज काम का दबाव अधिक रहने पर भी आप तनाव को हावी नहीं होने देंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य स्थान से गोचर करता हुआ चंद्रमा आज आप पर मेहरबान है। धर्म-कर्म और मांगलिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। काम में व्यस्त रहेंगे। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय रहना होगा। आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। सुस्ती महसूस करेंगे। दिन सामान्य रूप से बिताएं, हो सके तो नया काम टाल दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बहुत आवश्यक ना हो तो लंबी दूरी की यात्रा आज टाल दें। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।
जन्मतिथि से जानिए यह हफ्ता आपके लिए कैसा है
सिंह:
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा, सहयोग प्राप्त करेंगे। मित्रों और भरोसेमंद संबंधियों से विचार करके महत्वपूर्ण फैसला लें। विरोधी शांत रहेंगे नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। कोई शुभ सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंध में रोमांच कायम रहेगा, साथी के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित होगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
इस हफ्ते आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, एक क्लिक में जानें
तुला:
राशि स्वामी शुक्र के साथ चंद्रमा का संयोग आपको साहित्य एवं कला के प्रति प्रेरित करेगा। आपके व्यवहार और विचारों में रचनात्मकता की झलक रहेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, अधिकारी सहायक रहेंगे।
वृश्चिक:
राशि से तीसरे घर में संचार करते हुए चंद्रमा आपको अतिउत्साही बना रहा है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। अच्छी बात है कि आज आप हर चुनौती का सामान साहस से कर पाएंगे। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। चिंता और परेशानी में कमी आने से राहत महसूस करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। जरूरत की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से बात हो सकती है। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ रहने वाला है। कारोबार में धन का लाभ होगा। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ लोग टैक्स सेविंग के लिए निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी आज सुखद रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन अनुकूल रहेगा। शुक्र और चंद्रमा के संयोग से आप कुछ अधिक रोमांटिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में उत्साह बना रहेगा। अपने व्यवहार और विचारों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज आप मानसिक रूप से बेचैन रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रह सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम ना लें, और दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें नहीं तो परेशान होगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी होगा। भाग्य 66 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Ila Arun unveils her autobiography ‘Parde Ke Peechhey’ at Mumbai LitFest Lit, chats with Vidya Balan, Anjula Bedi and Gaurav Sharma

Newsmantra

Department of Tourism, Government of Meghalaya Hon’ble Chief Minister Conrad K Sangma Inaugurates 4th Shillong Literary Festival, 2024, Celebrating Literature and Culture 

Newsmantra

आज सितारे आप पर बहुत ही मेहरबान हो रहे हैं

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More