newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

मैं नही डरता मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बशीरहाट में  कहा कि आपकी गाली से मोदी नहीं डरेंगे। आसानी से डिगने वालो में मोदी नहीं हैं। दीदी की आंख पर अहंकार का चश्मा लगा है।

पीएम ने जमकर हमला करते हुए कहा कि दीदी बौखलाई हुई हैं। बंगाल के चप्पे-चप्पे से एक ही आवाज, 2019 में ही दीदी का पत्ता साफ।

मोदी ने कहा कि बंगाल में पूर्ण बहुमत से आ रहे हैं। बीजेपी 300 सीट पार कर जाएगी। बंगाल की इसमें बड़ी भूमिका होगी। दीदी को लगता था, लोगों को डराकर इसी तरह राज करती रहेगी। सत्ता के जाने के डर से दीदी घबराई हैं। चार साल पहले टीवी इंटरव्यू में सवाल पूछने पर छात्राओं पर भड़क गई थीं। अब वह फिर से एक छात्रा पक भड़कीं हैं। वोटरों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।

पीएम ने कहा कि लोकतंत्र है, दीदी मेरे शब्द याद रखिएगा, जिन बेटियों को जेल में डाला है, वे ही आपको सबक सिखाएगी। एक तस्वीर के लिए इतना गुस्सा, आप तो खुद भी चित्रकार हो। दीदी में आपसे आग्रह करूंगा, आप पेंटर हैं, आप मेरा एक चित्र बनाएं और 23 मई को सरकार बनने के बाद मेरी भद्दी से बद्दी तस्वीर मुझे भेंट करें, मैं शिकायत नहीं करूंगा।

Related posts

मराठा वोट बैंक अब बंट गया कई खानों में फायदा बीजेपी को मिलेगा

News Mantra

Chief Minister Manohar Lal gave full respect to the Brahmin community: Rao Narbir

Newsmantra

AMIT SHAH APPEAL TO STATE FOR RELIEF

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More