newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Awards

बिहार को मिला रिलिजियस टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द इयर अवार्ड

बिहार को मिला रिलिजियस टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द इयर अवार्ड

पटना। बिहार को प्रतिष्ठित रिलिजियस टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द इयर अवार्ड प्राप्त हुआ है। बेंगलुरु में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट- 2023 में राज्य ने यह प्रतिष्ठित ‘वर्ष का धार्मिक पर्यटन गंतव्य स्थल’ पुरस्कार जीता।

पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह और पर्यटन विभाग के निदेशक विनय कुमार राय ने इस पुरस्कार को बिहार पर्यटन के लिए गौरव का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग लगातार नए-नए अभिनव प्रयोगों के जरिए पर्यटन स्थलों में सुविधाओं और आकर्षण केंद्रों का विस्तार कर रहा है, उसी का परिणाम है कि यह पुरस्कार राज्य को प्राप्त हुआ है। विभाग आगे भी लगातार अपने पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करता रहेगा ताकि हम देश में एक बेहतर पर्यटन राज्य के रूप में स्थान हासिल करते रहें। सचिव और निदेशक ने कहा कि इसका श्रेय हमारे पर्यटन विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को जाता है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया।

Related posts

SAIL Rourkela Steel Plant bags prestigious GEEF Global Sustainability award 2024

Newsmantra

NTPC awarded Global “Technology Transfer Award 2022”

Newsmantra

REC Limited wins ‘Best Design Thinking Award’ at 5th Distinguished NBFC (DNA) Awards

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More