newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

धनु: आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में अकस्मात धन लाभ होने के संकेत हैं।

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
27 मई गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन भर वृश्चिक उपरांत रात में धनु राशि में होने जा रहा है। मंगल की राशि से जाते हुए चंद्रमा आज कुंभ राशि पर मेहरबान रहेंगे। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किन मामलों में आपको कामयाबी और किन में सतर्क रहना चाहिए, जानने के लिए देखें आज का राशिफल…
आज आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही आज का दिन व्यापार या कार्यक्षेत्र में कोई विशेष व्यवस्था या बदलाव करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक काम करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र प्रथम भाव में संचार कर रहा है। शुक्र सम्पूर्ण शुभ दृष्टि से सप्तम केन्द्र भाव को देख रहा है। जिसके कारण ग्रहों का शुभ प्रभाव आज आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में नये सहयोगी और साझेदार मिलेंगे और लाभ होगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन आपाका व्यापार और कार्यक्षेत्र में भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता रह सकती है, इनका ख्याल रखना होगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कुछ अटके काम भी आज बन सकते हैं, कोशिश करके देखना चाहिए। बुद्धि और अनुभव का कार्यक्षेत्र में लाभ ले पाएंगे। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज के दिन आप घर- गृहस्थी की कोई वस्तु खरीद सकते हैं, जिसमें कुछ धन खर्च भी हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिस कारण परिवार में आमोद -प्रमोद का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र या व्यापार में बहुत समय से रुके हुए कार्य आज बन सकते हैं। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य साथ मिल सकता है। बुध के दशम भाव में होने से व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित होगा। आज व्यापार में नौकर-चाकर और साझेदार से आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा और व्यवसाय में लाभ होगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज आपके घर मित्र या रिश्तेदार कई दिन रुकने के हिसाब से आ सकते हैं करें। उनका सम्मान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। क्योंकि यह लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र आज किसी व्यक्ति से बहस न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाद- विवाद न करें और क्रोध से बचें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज आपको व्यापार और कार्यक्षेत्र में होने वाले लाभ से संतोष मिलेगा। साथ ही आज का दिन आनंद में बीतेगा। आज आपके व्यक्तित्व में अलग सा आकर्षण रहेगा और लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आप व्यापार और कार्यक्षेत्र के संबंध में जो भी नया प्रयास करेंगे, उसमें विजय प्राप्त होगी। आज ऑफिस के काम काजों में सुधार करने की जरूरत है, जो आपको बेहतर परिणाम दिलाएंगे। किसी विशेषज्ञ या बुजुर्ग की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आने वाले दिन आपके मौज- मस्ती में बीतने वाले हैं। आज भाग्‍य 91 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में अकस्मात धन लाभ होने के संकेत हैं। जो आपको आर्थिक मजबूती देगा। आप आज अपने बलबूते पर ही व्यापारिक समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। जिससे आपको स्थायी सफलता मिल सकेगी। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज आप पारिवारिक सदस्यों के साथ दिन बिता सकते हैं। लेकिन व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जिससे आपको धन लाभ हो सके। कार्यक्षेत्र और व्यापारिक कामों को आज ही पूरा कर लें, कल पर छोड़ना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज सितारों की स्थिति आपके बेहद अनुकूल है। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है, प्रगति होगी और लाभ भी पाएंगे। सामाजिक एवं कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव भी आज बढ़ने वाला है। विरोधियों को अपनी बुद्धि और चतुराई से मात दे पाएंगे। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज आप व्यवसाय या कार्यक्षेत्र से संबंधित कामों को लेकर कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही सभी काम आपके सिद्ध होंगे। घर या परिवार में आज मांगलिक या धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं, तो अच्छा रहेगा। आज भाग्‍य 92 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Ministry of Electronics and Information Technology’s Bhashini providing multilingual access at Mahakumbh Prayagraj 2025 in 11 languages

Newsmantra

आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा

Newsmantra

आज का राशिफल 12 जनवरी

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More