newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मेष भाग्य मेहरबान है राशिफल 18 जून

दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा और इसका शुभ फल कई राशियों को मिल रहा है। कर्क राशि पर किस्मत आज खूब मेहरबान है। देखिए आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं। सबसे पहले देखिए मेष राशि के सितारे क्या कहते हैंः-नियति आज आप पर मेहरबान है। भाग्य आज आपका प्रबल है, भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक है। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। भाग्य 70% आपका साथ देगा।
वृषभ:
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं। भाग्य 50% आपका साथ देगा।
मिथुन:
अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट आपके लिए लाभाकरी होगी। आपका चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ की आज संभावना अधिक है। भाग्य 75% आपका साथ देगा।
कर्क:
आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। भाग्य 80% आपका साथ देगा।
सिंह:
आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको प्रसन्न रखेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाक्पटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 82% आपका साथ देगा।
कन्या:
आज मुलाकात किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से हो सकती है, अतः सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन उचित नहीं है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है। भाग्य 65% आपका साथ देगा।
तुला:
आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती नजर आएंगी। पराक्रम में वृद्धि के योग है। धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। भाग्य 72% आपका साथ देगा।
वृश्चिक:
ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश लाभदायक रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। भाग्य 70% आपका साथ देगा।
धनु:
आज आप कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर रहेंगे। बिजनस के लिए की गई आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। घर में सुख व आनंद बना रहेगा और रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी की खोज करनेवालों को सरलतापूर्वक सफलता मिलेगी। प्रवास-पर्यटन का योग है। भाग्य 80% आपका साथ देगा।
मकर:
नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता व अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। वाणी पर संयम रखें नहीं तो परिवार में मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ध्यान पूजन से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य 62% आपका साथ देगा।
कुंभ:
व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में आज आपको लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता, मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी, जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। भाग्य 78% आपका साथ देगा।
मीन:
आज कार्य की प्रबलता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बड़े एवं पिता की ओर से लाभ होगा। भाग्य 80% आपका साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

57 foreign participants from 13 countries enjoy the festival of colours at EDII, Ahmedabad

Newsmantra

Savour a Navratri Delight at The Ashok

Newsmantra

आज धनागमन कहीं से होगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More