newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
चंद्रमा अपराह्न 02 बजकर 58 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। खरीद-फरोख्त के साथ जुड़े व्यापारियों को लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। भाग्य 70% साथ देगा।
वृषभ:
आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। भाग्य 75% साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। नए सम्बंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मकान या जमीन के दस्तावेज का ध्यान रखें। मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए योग का सहारा लें। भाग्य 60% साथ देगा।
कर्क:
आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी, पिकनिक तथा वस्त्रपरिधान आज के दिन की विशेषता रहेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। मित्रों एवं परिजनों की ओर से गिफ्ट मिल सकते हैं एवं आप उनके साथ पूरा दिन खुशी में बिता सकेंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। भाग्य 72% साथ देगा।
सिंह:
आपके व्यापार में आज विस्तार होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता से भी लाभ मिलेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। भाग्य 78% साथ देगा।
कन्या:
आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारों में शीघ्र परिवर्तन और लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। स्‍वादिष्‍ट भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च होगा। भाग्य 75% साथ देगा।
तुला:
आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सीने में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति हो सकती है। किसी महिला के साथ मनमुटाव और तकरार होने की आशंका है। सार्वजनिक रूप से मानहानि न हो, ध्यान रखें। भाग्य 65% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे। जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। आपकी रचनात्मक योग्यता के कारण आप प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भाग्य 70% साथ देगा।
धनु:
हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण परेशान हो सकते हैं। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। क्रोध और उग्रता पर नियंत्रण रखें। भाग्य 62% साथ देगा।
मकर:
आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगी। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी रहेगा। मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। वाहनसुख प्राप्त होगा। भाग्य 75% साथ देगा।
कुंभ:
आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचें। अनिद्रा के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।
मीन:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। पारिवारिक जीवन में आपसी सद्भाव बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है। भाग्य 70% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

भाग्य के साथ कार्य की व्यस्तता रहेगी

Newsmantra

‘Megha Mallhar’ an evening of Dance & Music heralding the monsoon organised by SAIL, Rourkela Steel Plant to mark Raja Utsav

Newsmantra

Bahrain Tourism and Exhibitions Authority Announces the 8th Edition of Bahrain Food Festival 2024

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More