newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

संयुक्त आयुक्त ने झाड़ू लगाकर की स्वच्छता लीग 2.0  की शुरुआत

संयुक्त आयुक्त ने झाड़ू लगाकर की स्वच्छता लीग 2.0  की शुरुआत

– साफ-सफाई के प्रति आमजन को प्रेरित किया

15 सितंबर, मानेसर। नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार ने शुक्रवार को गांव गढ़ी-हरसरू से स्वच्छता लीग की शुरूआत झाडू लगाकर की। साथ ही मौके पर गांव में हो रहे विकास कार्याें का जायजा लिया। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से गांव में हो रहे विकास कार्याें की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। गांव के सरकारी स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

स्वच्छता लीग 2.0 की शुरूआत शुक्रवार को गांव गढ़ी हरसरू से हो गई है। जोकि 2 अक्टूबर तक चलेगी। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त ने स्थानीय लोगों को साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई रखना किसी भी एक विभाग या व्यक्ति का काम नहीं है, बल्कि अपने आसपास सफाई रखना प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। हमें अपने चारों ओर सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वर्तमान समय में भी बहुत से लोग ऐसे है जो अपने कूड़े को उसके स्थान पर न रखकर खुले में इधर-उधर फेंक देते है। ऐसा न करके उस कूड़े को नगर निगम के द्वारा बनाए गए स्थाई, अस्थाई शेड पर ही कूड़ा डालना चाहिए। निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां उस कूड़े को चिन्हित स्थान पर पहुंचा देगी। निगम की ओर से क्षेत्र में नियमित कूड़े का उठान किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रोजाना घरों से निकलने वाले कूड़े में से गीला और सूखा कूड़ा अपने घरों में ही अलग-अलग रखें ताकि गीले या रसोई घर से निकलने वाले कूड़े से खाद आदि बनाई जा सके।  गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग रखने की आदत बनानी होगी। यदि गीला और सूखा कूड़ा अलग होगा तो कूड़े का सही प्रकार से निपटान करना आसान हो सकेगा। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की भी अपील की।

संयुक्त आयुक्त ने झाड़ू लगाकर की स्वच्छता लीग 2.0  की शुरुआत

संयुक्त आयुक्त ने गांव में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी संबंधित अधिकारियों से ली। निगम की ओर से गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। संबंधित अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम के सेनेटरी आॅफिसर एमएस सोढ़ी, सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय कौशिक, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमित कुमार, स्वच्छ भारत मिशन की कंसल्टेंट जेनीथ चैधरी सहित अन्य अधिकारी व  कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

TRUMP RE ELECTION CAMPAIGN START

Newsmantra

Punjab govt will buy a private thermal power plant in the state

Newsmantra

No LPG Shortage in India, Supplies Fully Secure: Government

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More