newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Gurgaon

4 माह पहले बने पटौदी रोड पर हिचकोले खा रहे वाहन : राकेश

  • लोगों की प्रतिकिया के साथ राकेश ने मंत्री नरबीर से उठाये सवाल
  • सम्बधित अधिकारी तथा रोड पास करने वाले पर क्यों न हो कार्यवाही !
  • राकेश ने कहा भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ कब होगी होगी कार्यवाही

पटौदी रोड को बने महज 4 माह का वक्त बिता है जोकि अब पूरी तरह से टूट कर बिखर चूका है जिसकी समस्यां अब परिवर्तन संघ के अध्यक्ष राकेश दौलताबाद सोशल मिडिया पर लोगों से बातचीत करते हुए उनकी प्रतिक्रिया के साथ प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगा रहे है, वही पी.डब्लु.डी. मंत्री राव नरबीर से राकेश ने इस लापरवाही के लिए जवाब मांगा है। राकेश दौलताबाद का कहना है कि इस रोड को पास करने वाले सम्बधित अधिकारीयों तथा नेताओं के खिलाफ कार्यवाही क्यों न हो। इसके लिए हमारी सरकार को जवाब देना चाहिए। आखिर कही भी बनाया गया कोई भी रोड महज 3 से 4 महीने में केसे बिखर सकता है, जोकि कही न कही भ्रष्टाचार को दर्शाता है। जिसको उजागर करने के लिए उनकी तरफ से हर सम्भव प्रयास किया जाएगा और लोगों को चलने के लिए उच्च क्वालिटी से बना रोड फिर बनवाया जाएगा। इस संदर्भ राव नरबीर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सम्पर्क नही हो सका।

राकेश दौलताबाद अध्यक्ष परिवर्तन संघ का कहना है कि पटौदी रोड पर वजीरपुर के पास महज 4 महीने पहले बने रोड के भ्रष्टाचार को दर्शाता है, जिसके लिए सम्बधित विभाग के अधिकारीयों तथा रोड पास करने वाले के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए, जिस पर पी.डब्लु.डी. मंत्री राव नरबीर को जवाब देना चाहिए।

Related posts

Social Activist Rakesh Daultabad hoists the tallest tricolour of Gururgram

Newsmantra

“Cultivating trust can unlock India’s growth potential”, says Prof Tarun Khanna, Harvard Professor, at the Distinguished Global Indian Speaker Series at Amity University Haryana

Newsmantra

Signature Global Secures ISO 27001 Certification for Information Security Management System

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More